11 साल की पाकिस्तानी लड़की ने पीएम मोदी को लिखा खत, की यह अपील
पाकिस्तान की रहने वाली 11 साल की अकीदत नावेद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए शुभकामनाऐं दी हैं। वहीं उनसे भारत और पाकिस्तान दोनों ही देशों के बीच शांति कायम करने के लिए पहल करने की बात भी की है।
अकीदत ने पीएम को कहा कि आपने भारत के लोगों का दिल भी जीता है और देश के बाद यूपी का इलेक्शन भी जीता है लेकिन आपको और ज्यादा भारतीयों और पाकिस्तानियों के दिल जीतने चाहिए और दोनों मुल्कों को बीच अमन के लिए आगे आना चाहिए।
11 साल की अकीदत ने पीएम को लिखे खत में कहा कि हिन्दुस्तान और पाकिस्तान की सरकारों को अगर दोनों देशों के हालात सुधारने हैं तो बुलेट की जगह किताबें खरीदने पर ध्यान देना चाहिए। कहा कि दोनों मुल्क ये प्रतिज्ञा लें कि बंदूकों की जगह अपने-अपने मुल्क के अवाम को फ्री दवाएं और तालीम दिलाएंगे।
अकीदत लाहौर के कैथड्रोल स्कूल में पांचवी क्लास की छात्रा है। अकीदत के पिता लाहौर के नेशनल कॉलेज ऑफ आर्ट्स में असिसटेंट प्रोफसर हैं। अकीदत ने कहा कि उसकी ख्वाहिश है कि वो ताजमहल देखें, दिल्ली की इमारतें देखें जो कि दोनों देशों की साझा विरासत रही है।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com