अब Paytm में रखे आपके पैसे का होगा बीमा
नई दिल्ली: ई-वॉलेट कंपनी पेटीएम अपने यूजरों के लिए एक बेहतरीन सुविधा देने वाली है। दरसअल, अब पेटीएम आपकी तरफ से रखी गई रकम पर बीमा कवर मुहैया कराने पर विचार किया जा रहा है। पेटीएम कई इंश्योरेंस कंपनियों से इस स्कीम को शुरू करने को लेकर बातचीत कर रही है।
इसके तहत पेटीएम वॉलिट में रखी गई रकम का बीमा होगा और किसी तरह के नुकसान की भरपाई इंश्योरेंस कंपनियां करेंगी। एक बयान जारी कर पेटीएम ने कहा कि इस तरह के इंश्योरेंस कवर की शुरुआत यूजर्स को धोखाधड़ी से बचने और फ्रॉड ट्रांजैक्शंस से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए की है।
पेटीएम के वाइस प्रेजिडेंट कृष्ण हेगड़े ने बताया, 'इस इंश्योरेंस कवर के तहत यूजर्स की ओर से वॉलिट में रखी गई राशि का बीमा होगा ताकि किसी तरह के मिसयूज की स्थिति में उन्हें राहत दी जा सके। इसके अलावा लाखों यूजर्स को सुरक्षा का भी अहसास होगा और वह अतिरिक्त कम्फर्ट के साथ ट्रांजैक्शंस कर सकेंगे।'
इंश्योरेंस कवर वॉलिट में रखी गई रकम के मुताबिक होगा। पेटीएम के अभी करीब 20 करोड़ यूजर हैं। इसके अलावा कंपनी ने 2017 के अंत तक 1 करोड़ कारोबारियों को यूजर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com