रिलीज से पहले ही सलमान की ‘ट्यूबलाइट’ ने कमाई 20 करोड़
मुंबई : बॉलिवुड के ‘दबंग’ सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की उनके फैन्स को जहां बेसब्री से इंतजार है वहीं ये फिल्म रिलीज होने से पहले ही 20 करोड़ रुपये की कमाई कर चुका है। खबरों के मुताबिक ‘ट्यूबलाइट’ के म्यूजिक राइट्स को सोनी ने 20 करोड़ रुपये में खरीद लिया है।
सलमान की पिछली फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ के म्यूजिक राइट्स 7-8 करोड़ रुपये में बिके थे। सिर्फ 3 गानों के दम पर इस फिल्म के म्यूजिक राइट्स 20 करोड़ में बिकना अपने आप में ही एक नया रेकॉर्ड है। बताया जा रहा है कि डायरेक्टर कबीर खान ने जानबूझकर फिल्म में कम गाने रखे हैं। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट करीब आ रही है फैन्स में फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा है।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com