-->

Breaking News

लखनऊ सचिवालय के पास बापू भवन में लगी आग, बाल-बाल बचे मंत्री

लखनऊ में सचिवालय और विधानसभा के पास बने बापू भवन में भयंकर आग लग गई है. आग इस 12 मंजिला इमारत के दूसरे फ्लोर पर लगी. लपटें तीसरी मंजिल तक भी पहुंच गईं. इसके बाद आनन-फानन में कर्मचारियों को बाहर निकाला गया. इस वक्त मौके पर अफरातफरी का माहौल है. कई दमकल गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में हैं.

जिस वक्त आग लगी उस वक्त राज्य मंत्री मोहसिन रजा भी इसी इमारत में थे. उनके समेत कई और मंत्रियों को भी सकुशल बिल्डिंग से बाहर निकाला गया है. बापू भवन में कई अहम महकमों के दफ्तर हैं. फिलहाल आग की वजहों का पता नहीं चल पाया है. खबर की तफ्सील का इंतजार है.

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com