-->

Breaking News

गोवा में पर्रिकर ने जीता विश्वास मत, 22 MLA ने किया समर्थन, 16 खिलाफ

आज गुरुवार को गोवा में मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया है। राज्य की 40 सदस्यीय विधानसभा में 13 सीटें हासिल करने वाली बीजेपी के समर्थन में 22 विधायकों में मतदान किया, जबकि 16 विधायकों ने सरकार के खिलाफ वोट डाला, जबकि एक विधायक गैरहाजिर थे। इससे पहले मनोहर पर्रिकर ने मंगलवार को गोवा के सीएम के रूप में चौथी बार शपथ ली थी। इस दौरान नौ मंत्रियों ने भी उनके साथ शपथ ग्रहण किया था। पर्रिकर के साथ लेने वाले मंत्रियों में बीजेपी से महज दो मंत्री थे, जबकि गोवा फारवर्ड पार्टी (जीएफपी) से तीन, महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी (एमजीपी) से दो और दो निर्दलीय विधायकों को मंत्री पद दिया गया है।

गोवा फॉरवर्ड पार्टी और MGP ने पर्रिकर सरकार को समर्थन का ऐलान किया है। वहीं गोवा विधानसभा में कुछ बड़े उलटफेर की अटकलों के बीच कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक ने इसे बेहद अहम दिन करार दिया है। नाइक ने कहा कि सदन में ध्वनि मत से शक्ति परीक्षण कराया जाता है, तो भी हम भी मत विभाजन की मांग करेंगे। वहीं जब उनसे सीएम कैंडिडेट बनने के बारे में पूछा गया तो उनका जवाब था कि वह इस बारे में बाद में बात करेंगे। बता दें कि गोवा चुनाव का रिजल्ट आने के बाद अचानक हुए घटनाक्रम में पर्रिकर ने रक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देकर गोवा के मुख्यमंत्री का पद संभाला है। पर्रिकर चौथी बार गोवा के सीएम बने हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com