पर्रिकर संकट के समय फायदा उठाने में माहिर : दिग्विजय
नयी दिल्ली : गोवा में शक्ति परीक्षण से पूर्व कांग्रेस ने आज कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर संकट के समय फायदा उठाने में माहिर हैं। कांग्रेस विधायकों के भाजपा के संपर्क में होने के श्री पर्रिकर के दावे पर सवाल खड़ा करते हुए कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने यह टिप्पणी की। उन्होंने श्री पर्रिकर के इस दावे को भी बकवास बताया कि “कांग्रेस के नेता भाजपा में शामिल होने के लिए संदेश भेज रहे हैं पर मुझे इसमे कोई रूचि नहीं है।”
उन्होंने कहा,”यदि उनके पास एसएमएस है तो मैं उन्हें सार्वजनिक करने की चुनौती देता हूं।” श्री सिंह ने ट्वीट किया, “श्री पर्रिकर संकट के समय फायदा उठाने में माहिर हैं। यही कारण है कि उन्होंने गोवा में मुख्यमंत्री बनने के लिए रक्षा मंत्री पद छोड़ दिया।” गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के मुताबिक गोवा विधानसभा में आज शक्ति परीक्षण होना है। राज्यपाल मृदुला सिन्हा द्वारा भाजपा को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किये जाने के बाद कांग्रेस ने शीर्ष अदालत में अपील की थी। चालीस सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com