आईटी में दक्ष होंगी महिलाएं
सीधी | अपर कलेक्टर एवं ई-शक्ति अभियान के नोडल अधिकारी डी.पी.वर्मन ने बताया कि जिले में ई-शक्ति अभियान फेस-3 के सभी क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं,नौकरी पेशा, घरेलू महिलाओं,नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं,स्कूल कालेज की छात्राएं,विभिन्न कार्यालयों,आंगनबाड़ी केन्द्रों,अस्पताल आदि में पदस्थ महिला अधिकारी एवं कर्मचारियों को इन्टरनेट की जागरूकता के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाना सुनिश्चित किया गया है। उपरोक्त महिलाएं एक बैच में एक बार ही प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी। प्रत्येक वैच में अलग-अलग महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है।
अपर कलेक्टर श्री वर्मन ने बताया कि संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय में 27 मार्च से 4 अप्रैल तक तीन वैच में प्रशिक्षण दिया जाएगा। सिहावल के जनपद पंचायत सभागार में 27 मार्च से 01 अप्रैल तक, कुसमी के बीआरजीएफ भवन में 27 मार्च से 01 अप्रैल तक,रामपुर नेकिन के बीआरजीएफ भवन में 27 मार्च से 30 मार्च तक,मझौली में प्रज्ञा भवन में 27 मार्च से 01 अप्रैल तक चुरहट में सामुदायिक भवन में 27 मार्च से 30 मार्च तक तीन वैच में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
अपर कलेक्टर ने बताया कि सीधी के संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय में 27 मार्च से 4 अप्रैल तक चलने वाले प्रशिक्षण में कुल 1200 महिलाओं को प्रशिक्षण देना लक्षित किया गया है। इसमें 300 आगनबाड़ी कार्यकर्ता, 100 आशा एवं महिला एएनएम, 200 स्कूल शिक्षा अध्यापिका एवं छात्राएं, 200 उच्च शिक्षा अध्यपिका एवं छात्राएं, 300 स्वसहायता समूह की सदस्य, 30 स्थानीय निकाय की महिला कर्मचारी, 30 महिला किसान मित्र एवं 40 अन्य घरेलू महिला। रामपुर नैकिन एवं चुरहट में 700-700 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाना लक्षित किया गया है। इसमें 200 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 100 आशा एवं महिला एएनएम, 100 स्कूल शिक्षा अध्यापिका एवं छात्राएं, 100 उच्च शिक्षा अध्यापिका एवं छात्राएं, 100 स्वसहायता समूह की सदस्य, 30 स्थानीय निकाय की महिला कर्मचारी, 30 महिला किसान मित्र एवं 40 अन्य घरेलू महिला को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सिहावल कुसमी एवं मझौली में प्रत्येक जगह 1200- 1200 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाना लक्षित किया गया है। इसमें 300 आगनबाड़ी कार्यकर्ता, 100 आशा/महिला एएनएम, 200 स्कूल अध्यापिका एवं छात्राएं, 200 उच्च शिक्षा अध्यापिका एवं छात्राएं, 300 स्वसहायता समूह की सदस्य, 30 स्थानीय निकाय की महिला कर्मचारी, 30 महिला किसान मित्र एवं 40 अन्य घरेलू महिला को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com