-->

Breaking News

धोनी की बेटी जीवा का हुआ स्कूल में एडमिशन, ड्रेस में पहली फोटो आई सामने

रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की दो साल की बेटी जीवा अब स्कूल जाने लगी है। जीवा का एडमिशन हिनू स्थित एक स्कूल में बेबी प्री नर्सरी में कराया गया है। इसी महिने जीवा का एडमिशन कराया गया है।

जीवा का जन्म 2 फरवरी, 2015 को दिल्ली के अस्पताल में हुआ था। जन्म के बाद से अधिकतर समय वह मां साक्षी दादाजी-दादीजी के साथ रांची में ही रहती है। धोनी और उनकी पत्नी साक्षी समय-समय पर अपनी बेटी जीवा के साथ की फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड करते रहते हैं।

धोनी रविवार सुबह उत्‍तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचे थे और फिर पत्‍नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ मसूरी पहुंचे थे। धोनी की बेटी जीवा सोमवार 6 फरवरी को दो वर्ष की हो गई।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com