ऑस्ट्रेलिया के इस गेंदबाज़ ने अब दी विराट कोहली को चुनौती
बैंग्लोर टेस्ट मैच में हुए विवाद के बाद आस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज नाथन लायन ने कहा है, कि भारत टेस्ट मैचों की सीरीज में दबाव महसूस कर रहा है। यह बैंग्लोर टेस्ट मैच में साबित हो गया है।
गौरतलब है, कि बैंग्लोर टेस्ट में डीआरएस विवाद के बाद दोनों टीमों के अधिकारियों ने तय किया था, कि भारतीय कप्तान विराट कोहली और आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ रांची में टेस्ट मैच से मुलाकत करके इस मुद्दे को सुलाझायेंगे। इस विवाद के बाद कोहली और स्मिथ की काफी आलोचना की गई थी। वहीं दोनों टीम के बीच मतभेद न हो इसलिए नये मैच रैफरी ने दोनों कप्तानों से मुलाकात की।
ऑफ स्पिनर लायन ने कहा, ”बैंग्लोर टेस्ट मैच के दौरान भारत की स्थिति देख कर लगता है, कि उनके खिलाड़ी दबाव महसूस कर रहे हैं। हमारा ध्यान बस इस पर है, कि हम क्या कर रहे हैं। भारत कुछ भी कर सकता है। इसके लिए वह स्वतंत्र है और इस बात को लेकर हम बिल्कुल भी परेशान नहीं हैं।”
सीरीज से पहले हमारे आलोचक कह रहे थे, कि हम 0-4 से हार जायेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। क्यों कि पुणे में हमने अच्छा प्रदर्शन किया। हमने वह मैच 333 रनों से जीता था। बैंग्लोर टेस्ट मैच में आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के लिए कोहली का व्यवहार ठीक नहीं लगा। स्मिथ के साथ कोहली शत्रुतापूर्ण व्यवहार किया। उन्होंने आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर धोखा-धड़ी का आरोप लगाया। जब कि ऐसा नहीं था।
लायन ने आगे कहा, ”कोहली निश्चित तौर पर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से हैं। लेकिन मुझे उनसे डर नहीं लगता है। मैं दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों को चुनौती देना चाहता हूं।”
रांची टेस्ट मैच के बारे में बताते हुए कहा, कि हम इस सीरीज में वापसी करेंगे। जिस तरह से पहला टेस्ट मैच जीता था उसी तरह रांची में जीत हासिल करने की कोशिश रहेगी। हमने पहले ही खुद को बेहतर साबित कर दिया है।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com