-->

Breaking News

अभिनेता जितेंद्र के भाई नितिन कपूर ने की ख़ुदकुशी

मुंबई: बॉलीवुड के सदा बहार अभिनेता जितेंद्र के रिश्ते के भाई और तेलुगु फिल्मों के निर्माता नितिन द्वारकादास कपूर ने मुंबई में एक इमारत से कथित तौर पर छलांग लगाकर ख़ुदकुशी कर ली. डिप्रेशन में होने के कारण उनका इलाज चल रहा था. बता दें कि नितिन, बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व विधायक जयासुधा के पति थे.

पुलिस से मिली जानकारी केअनुसार 58 वर्षीय नितिन ने मुंबई के अंधेरी (पश्चिम) क्षेत्र में स्थित अपनी छह मंजिला इमारत की छत से छलांग लगाई. यह घटना मंगलवार को दोपहर में हुई. पुलिस प्रवक्ता डीसीपी अशोक धुडे ने बताया कि जितेंद्र के रिश्ते के भाई नितिन कपूर पिछले 18 साल से बेरोजगार थे. उनका परिवार हैदराबाद में रहता है. वे अपनी बहन के घर में मुंबई में रहते थे. उन्होंने बताया कि वह पिछले डेढ़ साल से अवसाद में थे और फरवरी से एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.फिलहाल आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है.

गौरतलब है कि नितिन कपूर जंपिंग जैक के नाम से मशहूर थे और तेलुगु फिल्मों का निर्माण करते रहे थे. बताया जाता है कि नितिन ने 1985 में अभिनेत्री जयासुधा से शादी की थी.एक साक्षात्कार में जयासुधा ने कहा था कि वे नितिन को पहले दिन से ही पसंद करती थीं.नितिन और जयासुधा के दो बच्चे हैं.

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com