UP में मस्जिदों पर फहराया गया BJP का झंडा, उतरवाई टोपी
यूपी में भाजपा की सरकार बनने के बाद सांप्रदायिक विवाद बढ़ने लगे हैं। ऐसे कई मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बुलंदशहर में एक मस्जिद में भाजपा का झंडा फहराया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक, 14 मार्च यानी नतीजे आने की अगली रात को करीब 9.30 बजे कुछ लोगों ने इलाके में एक जुलूस निकाला। उस जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने ही रास्ते में पड़ी मस्जिद की छत पर चढ़कर भाजपा का झंडा लगा दिया। बुलंदशहर में ही एक और जगह पर झंडा फहराने की बात सामने आई है। अगली घटना मेरठ की बताई जा रही है। वहां पर गुरुवार (16 मार्च) को टोपी को लेकर विवाद हो गया। खबरों के मुताबिक, वहां एक सब्जी बेचने वाला शख्स टोपी पहनकर आया हुआ था। इसपर बाइक सवार कुछ लोगों ने उसकी टोपी उतरवा दी। जब सब्जी वाले ने टोपी दोबारा पहनी तो उसको पीटा गया।
इसके अलावा मुजफ्फरनगर जो कि हिंसा की घटनाओं को लेकर पहले भी चर्चा में रहा है वहां भी भाजपा सरकार बनने के बाद छोटी-छोटी बातों पर विवाद बढ़ने लगा है। खबरों के मुताबिक, एक विवाद किसी पुरानी दुश्मनी को लेकर हुआ। वहीं दूसरा विवाद तो सिर्फ खिड़की लगाने की वजह से हो गया।
यूपी में भारतीय जनता पार्टी को 312 सीटों पर जीत मिली। वहीं सपा-कांग्रेस के गठबंधन को 54 सीटों के साथ संतोष करना पड़ा। भाजपा की यह जीत इसलिए भी खास रही क्योंकि उसकी तरफ से एक भी मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया गया था। बावजूद इसके पार्टी देवबंद जैसे मुस्लिम बहुल कई इलाकों में भी जीत गई।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com