-->

Breaking News

प्रदेशभर में थमे 108 एंबुलेंस के पहिए, कर्मचारी पहुंचे हड़ताल पर

भोपाल। आज प्रदेशभर में 108 एंबुलेंस कर्मचारी सात सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए है। कर्मचारियों का साफ कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएगी वो काम पर वापस नहीं लौटेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि प्रदेश सरकार को 15 दिन पहले ही मांग पत्र दिया था। लेकिन सरकार ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। मांगे ना माने जाने पर मजबूरन हड़ताल पर जाना पड़ा है। कर्मचारियों की प्रमुख मांग सैलरी में बढ़ोतरी  और ड्यूटी टाइम कम करने की मांग है।  वहीं एम्बुलेंस चालकों के हड़ताल पर जाने से आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। सडक़ दुर्घटनाओं में घायल पीडि़तों को चिकित्सालय तक ले जाने हेतु वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही है। कम्पनी प्रबंधन एम्बुलेंस वाहन चालकों के प्रतिनिधियों से बातचीत कर समस्या का हल निकाले जाने की बात कह रहा है।

पूरे प्रदेश में डायल 108 - एम्बुलेंस सेवा के तहत 600 से भी ज्यादा एम्बुलेंस वाहन त्वरित सेवा हेतु तैनात हैं। संचालन के लिए तीन हजार से भी ज्यादा वाहन चालकों की तैनाती की गई है।वाहन चालक अजीज खान ने बताया कि उन्हें वर्तमान में 12 घन्टे प्रत्येक दिन सेवा के एवज में 8 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जा रहा है।
इस पर हड़तालर एम्बुलेंस वाहन चालक संघ के अध्यक्ष अयूब खान ने बताया कि लंबे समय से वे नियोक्ता कम्पनी के सामने अपनी मांगे रख रहे हैं। उनकी मुख्य मांगों में समान पद समान वेतन, वेतन बढ़ाये जाने, भविष्य संचय निधि (पीएफ) के खाते में पैसा नियमित जमा किया जाने, प्रत्येक दिन 12 घन्टे कार्य की जगह 8 घन्टे की पाली किये जाने ओर नियुक्ति दिनांक के बाद वर्तमान में वेतन बढ़ाये जाने पर एरियर दिए जाने की मांग हैं। उनकी मांगों को तीन वर्ष से अनदेखा किये जाने से वे कल रात से हड़ताल पर चले गए हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com