दिल्ली MCD चुनाव पर बोले मंत्री नरोत्तम मिश्रा
भोपाल। दिल्ली एमसीडी चुनाव भाजपा की भारी जीत पर प्रदेश सरकार के जनसंपर्क, जल-संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने कहा की देशभर मे लगातार जन उपेक्षा की शिकार होती विपक्षी पार्टियो ने जो भ्रम और भय का वातावरण पैदा करने का असफल कुप्रयास किया था,उसे मटियामेट करता आशा,विश्वास और नयी उमंग का कमल खिल रहा है। यह देश की जनता की माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह जी की नीतियो मे विश्वास की एक बार फिर मुहर लग गई है।
गौरतलब है की दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए हुए मतदान के लिए मतगणना सुबह आठ बजे से जारी है। शुरुआती रुझान से बीजेपी ने जो बढ़त बनाई है वह अभी तक बरकरार है। अभी तक के रुझान साफ बता रहे हैं कि पार्टी निगम चुनाव में हैट्रिक मारने जा रही है। वहीं दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार को इस चुनाव से करारा झटका लगा है। उधर, कांग्रेस पार्टी भी कुछ बेहतर प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रही है। विधानसभा चुनावों के परिणाम के हिसाब से राजनीतिक विश्लेषक यही कह रहे हैं जबकि यह चुनाव स्थानीय निकाय चुनाव हैं.35 जगहों पर वोटों की गिनती की जा रही है।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com