छिंदवाड़ा में केरोसिन वितरण के दौरान लगी आग की जांच करेगी कांग्रेस, बनायी जांच समिति
भोपाल। बीते शक्रवार को छिंदवाड़ा जिले की हरई में लगी आग पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव ने वस्तुस्थिति की जांच के लिए एक पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है। जो जल्द ही घटना स्थल पर पहुंच वस्तुस्थिति की जांच कर घटना से संबंधित संक्षिप्त रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रस्तुत करेंगे।
बता दे की बीते दिनों छिंदवाड़ा जिले की हरई तहसील के बारगी सहकारी समिति केन्द्र में केरोसिन वितरण के दौरान आग लग जाने से 13 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।
प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी महामंत्री चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी ने बताया है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष यादव ने प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्षद्वय रामेश्वर नीखरा, लखन घनघोरिया, महामंत्री अजय चौरे, केवलारी विधायक रजनीश सिंह तथा विधायक सोहन वाल्मीकी को घटना की विस्तृत जांच के लिए जिम्मेदारी सौंपी है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com