जन्म से ही 2 हिस्सों में बंटा है इस बच्चे का सिर देखें तश्वीरे
ईश्वर भी अजीब है वो पता नहीं क्या-क्या करता रहता है। कंबोडिया में जन्मे एक बच्चे के सिर में जन्मजात दरार है। यह दरार उसकी उम्र के साथ बढ़ती जा रही है। इस बच्चे का नाम फीक्ट्रा पोव है। जब उसका जन्म हुआ थो तो घर में खुशी के बजाए गम का माहौल हो गया।
बच्चे के सिर में दरार की बात सुनकर घरवाले परेशान थे। इस अजीबोगरीब बीमारी के कारण पोव का सिर सामान्य से कही ज्यादा बड़ा हो गया है। इस बीमारी की वजह से वो न तो चल पाता है और न ही बैठ पाता है। पोव के पिता की मौत उस वक्त ही हो गई जब वो अपनी मां के गर्भ में था।
अब अकेली मां और दादी उसका पालन-पोषण कर रहे है। सिर की दरार धीरे-धीरे लंबी और गहरी होती जा रही है। पोव के सिर की ये दरार इतनी गहरी है कि आप आसानी से उसमें अपना हाथ डाल सकते है। अब फेकत्रा के घरवालों के पास इतने पैसे नहीं है कि वह अपने बच्चे का ऑपरेशन करवा सकें। फिलहाल उसकी दादी सड़क के किनारे फैकत्रा को गोद में लेकर उसके इलाज के लिए लोगों से पैसे मांगती हैं।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com