56.93 लाख रुपए है रवि शास्त्री की सालाना कमाई, जानिए बाकी कमेंटेटर्स कितना कमाते हैं
रिटायरमेंट के बाद खिलाड़ियों के लिए बतौर कमेंटेटर शुरुआत करना ही इसके बाद सबसे बेहतर विकल्प रह जाता है। इसका सबसे बढ़िया उदाहरण रवि शास्त्री, हर्षा भोगले, सुनील गावस्कर, वीरेंद्र सहवाग, कपिल देव और नवजोत सिंह सिद्धू जैसे पूर्व खिलाड़ी हैं।
बीसीसीआई ने हाल ही में भारत के टॉप खिलाड़ियों में शुमार विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी की सैलरी दोगुनी कर दी। इसके साथ ही ये खिलाड़ी आईपीएल में भी मोटी कमाई कर रहे हैं। यूं तो अन्य प्रोफेशन में 35 साल के बाद लोग चरम पर होते हैं लेकिन क्रिकेटर्स इस उम्र में रिटायरमेंट लेने की सोचते हैं। अब कई लोगों के मन में ये सवाल है कि रिटायरमेंट के बाद उनकी सैलरी का क्या होगा?
रिटायरमेंट के बाद खिलाड़ियों के लिए बतौर कमेंटेटर शुरुआत करना ही इसके बाद सबसे बेहतर विकल्प रह जाता है। इसका सबसे बढ़िया उदाहरण रवि शास्त्री, हर्षा भोगले, सुनील गावस्कर, वीरेंद्र सहवाग, कपिल देव और नवजोत सिंह सिद्धू जैसे पूर्व खिलाड़ी हैं। ये सभी आज अपनी दमदार आवाज के बदौलत शानदार कमाई कर रहे हैं।
आइए आपको भी बताते हैं इन कमेंटेटरर्स की चौंका देने वाली सैलरी के बारे में …
रवि शास्त्री : भारतीय क्रिकेट टीम के भूतपूर्व कप्तान और टीम इंडिया के पूर्व डायरेक्टर रवि शास्त्री दुनिया के बेहतरीन कमेंटेटर्स में से एक हैं। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ 2016 में हुई सीरीज में 56.93 लाख रुपए दिए गए थे। वह फिलहाल आईपीएल में भी कमेंट्री कर रहे हैं।
सुनील गावस्कर : भारत के महानतम ओपनर बल्लेबाज सुनील गावस्कर रवि शास्त्री के साथ अक्सर कमेंट्री बॉक्स में नजर आते हैं। गावस्कर अब अपनी सीरियस छवि को बदलते हुए काफी फनी अंदाज में भी नजर आने लगे हैं। उनकी सैलरी भी लगभग रवि शास्त्री के ही बराबर है।
संजय मांजरेकर : रवि शास्त्री और सुनील गावस्कर के इतर संजय मांजरेकर को हाल ही में कई बार आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत के इस पूर्व बल्लेबाज की कमाई 42 लाख रुपए है।
एल शिवरामाकृष्णन : बिजली की तार से भी पतले शिवरामाकृष्णन गेंद के अलावा माइक पर भी शानदार काम करते रहे हैं। चाहे वो टेस्ट मैच हो या फिर टी20। ये पूर्व खिलाड़ी हर मैच में अपनी आवाज के जरिए जान डाल देता है। मजाकिया अंदाज वाले शिवरामाकृष्णन को इंग्लैंड सीरीज के दौरान 42 लाख रुपए दिए गए।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com