कप्तान वार्नर ने छक्का जड़कर सनराइजर्स हैदराबाद को दिलाई 9 विकेट से शानदार जीत
IPL 10 में हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार को गुजरात लॉयन्स को सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 विकेट से करारी शिकस्त दी. सनराइजर्स के तूफानी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर तूफानी छ्क्का जड़कर जीत हासिल की.
इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात लॉयन्स की टीम के ओपनर जैसन रॉय ने अच्छी शुरुआत की और 21 गेंदों पर 5 चौके जड़कर 31 रन बनाए. लेकिन दूसरे छोर पर खड़े ब्रैंडन मैकुलम (5), सुरेश रैना (5), ऐरॉन फिंच (3) कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके.
इसके बाद दिनेश कार्तिक ने 30, ड्वायने स्मिथ ने 37, धवन कुलकर्णी (1), नाबाद प्रवीण कुमार (7) और नाबाद बासिल थंपी (13) ने टीम का कुल स्कोर 135 रन पर पहुंचाया. गुजरात लॉयन्स की लचर बल्लेबाजी के चलते पूरी टीम निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर केवल 135 रन ही बना सकी.
सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से राशिद खान ने सर्वाधिक तीन, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने दो और आशीष नेहरा ने एक विकेट झटका.
इसके बाद आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने तूफानी बल्लेबाजी की और 45 गेंदों पर 6 चौके और 4 छक्के जड़कर 76 रन बनाए और विजयी छक्का भी जड़ा. वहीं, दूसरे छोर पर वार्नर का साथ देने आए शिखर धवन 9 रन पर ही पवैलियन लौट गए. इसके बाद आए मॉइसेस हेनरिक्स ने 39 गेंदों पर 52 रन बनाए. हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों से काफी पहले 15.3 ओवर में ही मैच जीत लिया.
विजेता टीम के गेंदबाज और अफगानिस्तान के खिलाड़ी रशीद खान को शानदार गेंदबाजी करने के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया.
IPL 10 के दूसरे मैच में लगातार जीत के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अंक तालिका में 4 अंकों और +2.100 नेट रनरेट के साथ पहले पायदान पर पहुंच गई है. जबकि लगातार अपना दूसरा मैच हारने वाली गुजरात लॉयन्स की टीम 0 अंकों और -2.731 नेट रनरेट के साथ प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे यानी आठवें स्थान पर पहुंच गई है.
इतना ही नहीं विजेता टीम के बल्लेबाज मॉइसेस हेनरिक्स इस वक्त IPL में दो मैचों में सर्वाधिक 104 रन बनाकर नंबर दो के बल्लेबाज बन गए हैं. रविवार के मैच में उन्होंने अब तक के सर्वाधिक नाबाद 52 रन बनाए. इस सूची में पुणे की टीम के स्टीव स्मिथ 110 रन बनाकर पहले जबकि 100 रन बनाने वाले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के केदार जाधव तीसरे स्थान पर हैं.
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com