IPL2017: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस पहले फील्डिंग करने का फैसला
मुंबई : मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर वानखेड़े स्टेडिय में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के अपने दूसरे मैच में गेंदबाजी का फैसला लिया है। दोनों टीमों का ही यह दूसरा मैच है। कोलकाता की टीम ने अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी, वहीं मुंबई ने अभी खाता नहीं खोला है। उसे पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था।
कोलकाता की टीम ने अपने पहले मैच में गुजरात लायंस को हराया था। दूसरी ओर मुंबई को राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स से हार मिली थी।
कोलकाता ने पीयूष चावला के स्थान पर अंकित राजपूत को मौका दिया है जबकि मुम्बई ने टिम साउदी के स्थान पर लसिथ मलिंगा और अंबाती रायडू के स्थान पर हरभजन सिंह को अंतिम एकादश में शामिल किया है।
टीमें :
कोलकाता नाइट राइडर्स टीम : गौतम गंभीर (कप्तान), क्रिस लिन, रोबिन उथप्पा, मनीष पांडे, यूसुफ पठान, सूर्यकुमार यादव, क्रिस वोक्स, अंकित राजपूत, कुलदीप यादव, सुनील नरेन और ट्रेंट बाउल्ट।
मुंबई इंडियंस टीम : रोहित शर्मा, पार्थिव पटेल, जोस बटलर, केरन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, नितिश राणा, मिशेल मैक्लेघन, जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com