-->

Breaking News

BJP सांसद के बिगड़े बोल, कहा- मैं PM के लेबल की बात करती हूं

बैतूल। भैंसदेही में केंद्रीय विद्यालय शुरू किए जाने के प्रयासों को लेकर हमारे जनप्रतिनिधियों में कितनी गंभीरता हैं इसका खुलासा वाट्सएप पर वायरल हुए एक ऑडियो रिकॉडिंग से पता चलता है।
सांसद से केंद्रीय विद्यालय खोले जाने को लेकर जब एक मीडियाकर्मी ने मोबाइल पर चर्चा की तो उनका जवाब काफी अप्रत्याशित था उन्हें केंद्रीय विद्यालय का नाम सुनते ही दो टूक शब्दों में कह दिया कि आप मुझे बिल्डिंग बनाकर दे दो, आप पत्रकारिता के लेबल पर बात मत करो, मैं भी प्रधानमंत्री के लेबल पर बात कर रही हूं। सांसद और मीडियाकर्मी के बीच केंद्रीय विद्यालय को लेकर तीन मिनट हुआ यह संवाद जिले भर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
बात करने के दौरान झल्लाई सांसद
भैंसदेही के एक मीडियाकर्मी द्वारा नगर में नवीन शिक्षण सत्र से केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएं शुरू किए जाने को लेकर सांसद ज्योति धुर्वे से उनके मोबाइल पर बात की गई। करीब तीन मिनट हुई इस चर्चा में कुछ क्षण ऐसे आए जब सांसद संवाद के दौरान आपा और लहजा दोनों खो बैठी। संवाद के दौरान उनकी भड़ास नजर आ रही थी, लेकिन कुछ ही देर में शांत हो गई और अंत में कहा कि केवीएस कमिश्नर भोपाल से मुझे एनओसी लाकर दे दो उसके बाद यदि मैंने प्रयास नहीं किए तो आप बात करना। आप अनिल भैया को अपने साथ पकड़कर ले जाओ उनके पास तो लक्झरी गाड़ी भी हैं।
वाट्सएप पर तेजी से वायरल हो रहा आडियो
वाट्सएप पर सांसद से हुई बात का आडियो वाट्सएप सहित अन्य सोशल साइटों पर वायरल हो गया है। लोग बड़ी तेजी से इस आडियो को शेयर कर रहे हैं। आडियो के साथ एक मैसेज भी पोस्ट किया गया है। जिसमें लिखा गया है कि बैतूल सांसद ज्योति धुर्वे ने भैंसदेही के केंद्रीय विद्यालय को लेकर नगर के पत्रकारों से बात की। मैं नहीं आप करो तब मेें दिल्ली का काम करूंगी, मैं भोपाल के लिए नहीं दिल्ली के काम है मेरे, वाट्सएप पर मैसेज के साथ वायरल हो रहे इस आडियो ने लोगों की समस्या को लेकर जनप्रतिनिधियों के नजरिए को उजागर करता है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com