मोहनखेड़ा में होने वाली BJP बैठक में सुमित्रा महाजन भी होंगी शामिल
धार । दिनांक 21 व 22 अप्रेल को मोहनखेड़ा तीर्थ पर होने वाली भाजपा प्रदेश कार्य समिति बैठक की तैयारीयों जोरो से चल रही है। बैठक को लेकर मोहनखेड़ा गेट से लेकर बैठक स्थल तक भाजपा के ध्वज लगाये जा रहे है। वहीं बैठक स्थल पर आकर्षक साज सज्जा कर फ्लैस लगाये गये है जिनमें भाजपा का पुरा परिचय दर्शाया गया है। बैठक पाण्डाल का कार्य भी अंतिम चरणों में चल रहा है तो उधर स्थानिय भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी अपने - अपने दायित्वों पर खरा उतरने के लिए दिन दुनी रात चौगनी मेहनत कर रहें है। जल व्यवस्था, आवास व्यवस्था सहीत समस्त व्यवस्थाओं के पदाधिकारी अपने दायित्वों पर खरा उतरने के लिए पुरी पुरी मेहनत कर रहे है। किस पदाधिकारी को किस रूम में किसके साथ ठहराना है उसकी व्यवस्था हेतु अभावीप कार्यकर्ताओं को भी कार्य सौपा गया है। वहीं बैठक को लेकर आज भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. राज वर्फा ने मिडीया से चर्चा करते हुए बताया की बैठक को लेकर स्थानीया पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पुरी तरह जुटे हुए है। यह हमारा सौभाग्य है की प्रदेश की बैठक सरदारपुर विधानसभा में हो रही है। हम अच्छे से अच्छा करने का प्रयास कर रहें है।
भाजपा प्रदेश कार्य समिति बैठक में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान सहीत सभी बड़े भाजपा नेता शामील होंगे। वहीं जानकारी के अनुसार लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन का आना भी तय हो गया है। सुमीत्रा महाजन 21 अप्रेल को सुबह बैठक में शामील होने मोहनखेड़ा पहुंच सकती है। भाजपा के सभी बड़े नेता बैठक पाण्डाल में पार्टी के कई मुद्दो पर चर्चा करेंगे। धार-महु लोकसभा सांसद सावित्री ठाकुर को बैठक में अपेक्षीत किया गया है जो बैठक में शामील होंगी। वहीं सुत्रो के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार उक्त बैठक में धार जिले के केवल तीन ही विधायकों को बैठक में अपेक्षीत किया गया है। साथ ही जिले के 9 से 10 नेता बैठक में अपेक्षीत है। सुत्रों की माने तो सरदारपुर विधायक वेलसिंह भूरिया व धरमपुरी विधायक कालूसिंह ठाकुर को बैठक में अपेक्षीत नही किया गया है। यह बैठक के बाहर व्यवस्थाओं को सम्भालेंगे। सुत्रों के अनुसार मनावर विधायक व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना बघेल, धार विधायक निना वर्मा एवं बदनावर विधायक भंवरसिंह शेखावत को बैठक मे अपेक्षीत किया गया है। वहीं पूर्व केन्द्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. राज वर्फा, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश धाड़ीवाल, दिलीप पाटोदिया, राजीव यादव को बैठक में शामील होंगे। वहीं जिले के 4 - 5 अन्य नेता भाजपा नेता भी बैठक में शामील होंगे जिन्हे अपेक्षीत किया गया है।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com