-->

Breaking News

ग्रामोदय अभियान की विफलता से घबराई सरकार...

भोपाल। प्रदेश में पंचायत, ग्रामीण, कृषि, चिकित्सा, शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल से ग्रामोदय से भारत उदय अभियान ठप पड़ गया है। अभियान की विफलता से घबराई राज्य सरकार ने हड़तालियों से सुलह की सारी कोशिशें नाकाम होने के बाद आरआई, पटवारी समेत अन्य हड़तालियों पर एस्मा लगाने की तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंगलवार देर शाम मंत्री रामपाल सिंह ने विभागीय अधिकारियों को साथ लेकर मंत्रालय में हड़ताली कर्मचारी संगठनों के नेताओं से क्रम से चर्चा की। सरकार की ओर से अब तक सुलह की जितनी भी कोशिशें की हैं, वे सब बेकार रही है। ऐसे राज्य सरकार आज शाम से हड़ताल कर रहे कर्मचारियों को वापस बुलाने के लिए एस्मा (अति आवश्यक सेवा घोषित)लागू कर सकती है। देर रात एस्मा का प्रस्ताव तैयार कर लिया था। सरकार ने तय किया है कि एस्मा पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, आरआई, पटवारी, अध्यापक, डॉक्टर, कृषि अधिकारियों पर लागू होगा। 

मंगलवार को कैबिनेट बैठक  में ग्रामोदय अभियान की खानापूर्ति पर मुख्यमंत्री ने चिंता जताई। साथ ही कर्मचारियों की हड़ताल पर कहा कि हमने इतना दिया है। मुख्यमंत्री ने मंत्री रामपाल सिंह को हड़ताली कर्मचारियों से चर्चा कर सुलह करने की जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि यदि नहीं मानते हैं तो फिर सरकार भी सख्ती से निपटेगी। शाम को ही रामपाल ने मंत्रालय में कृषि विभाग के दल से उनकी मांगों पर लेकर चर्चा की। जिस पर लगभग सहमति बन चुकी थी। इसके बाद आरआई एवं पटवारी संघ के नेताओं से चर्चा की गई। देर रात वित्त मंत्री जयंत मलैया के घर भी पहुंचे। तब आज सुबह 7 बजे तक सुलह करने पर सहमति बनी, जो विफल हो गई है। पटवारी संघ मांगें नहीं मानने तक काम पर लौटने को तैयार नहीं है, जिसमें आरआई भी साथ हैं। ऐसे में आज मंत्रालय में एस्मा की फाइल तेजी से चली। संभवत: आज शाम तक सरकार हड़ताल पर गए कर्मचारियों की सेवा को अति आवश्यक सेवा घोषित कर दे। 

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com