डॉ. फारूख का हाथ अलगाववादियों, पत्थरबाजों के साथ- रजनीश अग्रवाल
उन्होंने कहा कि देश के फौजी सीमा पर सुरक्षा करने के लिए जान जोखिम में डाल रहे है। आतंकवादियों से समाज और मुल्क की हिफाजत कर रहे है। भाड़े के पत्थरबाज गुमराह होकर जवानों को पत्थरबाजी करके दोहरा खतरा बढ़ाते है। ऐसे दौर में पत्थरबाजों को आजादी का सिपाही बताने की सिर्फ एक ही तुक समझ में आती है कि डॉ. फारूख अब्दुल्ला को मुल्क की नहीं चुनाव जीतने की चिंता है। कुर्सी के गुलाम अब्दुल्ला अलगाववादियों की बैसाखी पर चुनाव जीतकर मुल्क का क्या भला करेंगे यह एक जीवंत प्रश्न है। उनके इस आचरण की भरपूर निंदा की जाना चाहिए।
श्री रजनीश अग्रवाल ने कहा कि दरअसल कश्मीर में आतंकवाद की समस्या तत्कालीन प्रधानमंत्री पं. नेहरू और डॉ. फारूख अब्दुल्ला के वालिद शेख अब्दुल्ला की बदनियत का दुष्परिणाम है। संविधान के तहत शेख अब्दुल्ला उनके बेटे डॉ. फारूख अब्दुल्ला और उनके पुत्र उमर अब्दुल्ला कश्मीर के मुख्यमंत्री रह चुके है। उन्होंने संविधान की शपथ ली। संसद में जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग और पाक अधिकृत कश्मीर को वापस लेने के संकल्प से भी वे वाकिफ है। उस परिवार से यह उम्मीद नहीं की जाती कि वे संकीर्ण स्वार्थ के लिए देश की सुरक्षा के विरूद्ध आतंकवाद को प्रश्रय देंगे। सबसे दुखद यह है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कश्मीर के युवकों से अपील की थी कि टेरिरिज्म को छोड़कर टूरिज्म के विकास में जुटे लेकिन डॉ. फारूख अब्दुल्ला ने आतंकवाद को हवा देकर राष्ट्रद्रोह का आचरण किया है जिसे माफ नहीं किया जाना चाहिए।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com