नर्मदा सेवा यात्रा के महाअनुष्ठान में अजा मोर्चा भागीदार बने- विष्णुदत्त शर्मा
भोपाल। मध्यप्रदेश की जीवनदायिनी पुण्य सलिला मां नर्मदा के संरक्षण और संवर्धन के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रारंभ की गयी नर्मदा सेवा यात्रा आज प्रदेश और देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में जनआंदोलन बनकर नदी संरक्षण का संदेश दे रही है। श्री शर्मा ने बताया कि यात्रा गैर राजनैतिक है, इसमें जनता, समाज और संत सहभागी बन रहे है। मुख्यमंत्री ने नर्मदा सेवा यात्रा को एक सामाजिक अनुष्ठान के रूप में लिया है। उन्होनें कहा कि 17अप्रैल को यात्रा जबलपुर के ग्वारीघाट पहुंचेगी जहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह यात्रा में शामिल हो रहे है। इस हेतु मोर्चा को व्यापक तैयारियों के साथ नर्मदा सेवा यात्रा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना है। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक में 17 के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। वरिष्ठ नेता श्री नारायण सिंह केसरी, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सूरज कैरो, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के उपाध्यक्ष श्री भुजबल सिंह अहिरवार, विधायक श्री घनश्याम पिरोनिया ने भी बैठक को संबोधित किया।
श्री शर्मा ने कहा कि मां नर्मदा प्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता की आस्था का केन्द्र है, नर्मदा सेवा यात्रा का निरंतर विस्तार हो रहा है। नर्मदा सेवा यात्रा गैर राजनैतिक यात्रा है, इस यात्रा में समाज के हर वर्ग, हर क्षेत्र तथा हर दल के लोग निःस्वार्थ भाव से जुड़कर मां नर्मदा के प्रति अपनी आस्था प्रकट कर रहे है। नर्मदा सेवा यात्रा सरकार का समन्वित और संकल्पित प्रयास है। मोर्चा को भी नर्मदा सेवा यात्रा रूपी इस महाअनुष्ठान में सहभागी बनना है। 17 अप्रैल को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह की मौजूदगी में अनुसूचित जाति मोर्चा जबलपुर के ग्वारीघाट में नर्मदा सेवा यात्रा का सहयात्री बनेगा।
श्री विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि 11 मई को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी यात्रा के समापन अवसर पर अमरकंटक पधारेंगे। प्रदेश भर के53 हजार गांवों से 5 लाख लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रत्येक गांव से लोग जल-कलश लेकर यात्रा में शामिल हो रहे है। अमरकंटक में जल कलश में अपने गांव के कुंए, बावड़ी, तालाब और नदियों का जल लेकर अमरकंटक में प्रवाहित करेंगे। वहीं 2 जुलाई को नर्मदा के दोनों तटों पर 5 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। वरिष्ठ नेता श्री नारायण सिंह केसरी ने संबोधित करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा को नदी संरक्षण के लिए चल रहे यात्रा रूपी अनुष्ठान में सहभागी बनकर समाज के हर वर्ग की भागीदारी नर्मदा सेवा यात्रा में सुनिश्चित करनी है। बैठक में आईटी विभाग के संयोजक श्री शिवराजसिंह डाबी ने भीम एप के उपयोग का प्रजेन्टेशन देकर डिजीटल लेन देन के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सनवर पटेल, श्री प्रभुलाल जाटवा, श्री रामस्वरूप शुक्रवारे, श्री प्रताप कैरोसिया, श्री महेश उमरैया, श्री रामप्रकाश वंशकार सहित मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित थे।
भीम एप की दलित बस्तियों में लोकप्रियता एक चुनौती
श्री सूरज कैरो ने कहा कि कैश लेस इकानामी के प्रचलन के लिए अनुसूचित जाति मोर्चा ने भीम एप को लोकप्रिय बनाने की चुनौती को स्वीकार किया है। मोर्चा नगर ग्रामीण बस्तियों दलितों की बसाहटों में भीम एप का डिमान्सटेªशन दिया जायेगा। श्री कैरो ने बताया कि नर्मदा सेवा यात्रा में अनुसूचित जाति मोर्चा ग्वारीघाट में विशेष केसरिया पगड़ी में नजर आयेगा। 1 लाख से अधिक जनता ग्वारीघाट जबलपुर में रैली में शामिल होगी। इस अवसर पर दलित, साधु संतों, वरिष्ठ जनों का सम्मान भी किया जायेगा। जबलपुर रैली तैयारियों का प्रभार संतोष कुमार भारिया, शिवराम बेन ने संभाल लिया है।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com