यहां नदी के ऊपर बहती है नहर, तस्वीरों में देखिए नाजारा
वैसे तो उत्तराखंड में कई जगह ऐसी हैं जहां बहुत ही अद्भत चीजे देखने को मिलेंगी। लेकिन यहां एक जगह ऐसी भी है जहां इंजीनियरी कौशल का बेहतरीन उदाहरण देख आप भी हैरान रह जाएंगे।
रुड़की में नदी के ऊपर बनी गंग नहर किसी अद्भत नजारे से कम नहीं है। तकरीबन 170 साल पुरानी यह नहर लोगों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित करती है।
1847-49 में बनें इस डाटदार पुल के नीचे सोलानी नदी और ऊपर गंगा नहर बहती है इसमें 50 फुट पाट की 15 डाटें हैं, जिनके ऊपर से होकर 164 फुट चौड़ी और 10 फुट गहरी नहर सोलानी नदी को पार करती है।
सोलानी की घाटी में लगभग 36 फुट ऊँचे बाँध पर यह नहर बहती है। ऊपरी गंगा नहर में रुड़की के पास सोलानी नहर 19वीं शती के मध्य में बना।
1837-38 में पड़े भीषण अकाल, के बाद लगभग दस मिलियन (एक करोड़) रुपये राहत कार्यों में खर्च हुए। इस कारण से ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी को हुई राजस्व हानि के बाद, एक सुचारू सिंचाई प्रणाली की आवश्यकता महसूस की गयी।
गंगा नहर को अस्तित्व में लाने का श्रेय कर्नल प्रोबी कॉटली को जाता है, जिन्हें पूरा विश्वास था कि एक 500 किलोमीटर लंबी नहर का निर्माण किया जा सकता है।
ऐसा कहा जाता है कि पहली बार में असफल होने पर इंजीनियर कोटली ने इस पुल का पुनः निर्माण कराया और नहर में पानी छोड़े जाने से पूर्व वे पुल के नीचे कुर्सी डालकर बैठ गए ताकि यदि वे दोबारा असफल हुए तो खुद भी वहीं समाधिस्थ हो जाए।
कुछ वर्ष पूर्व एक और नए पुल का निर्माण करके नहर को बड़ी खूबसूरती से दो भागों में बांटा गया। बरसात के दिनों में सोलानी नदी पानी से भर जाती है तथा बहुत ही खूबसूरत दृश्य दिखाई देता है। वहीं नहर के किनारे वाहनों की आवाजाही के लिए पक्का रास्ता भी बनाया गया है।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com