-->

Breaking News

IIT के छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- "मुझे सोने दो"

कोलकाता। देश के सबसे बड़े इंजीनियरिंग कॉलेजों में शुमार पश्चिम बंगाल के आईआईटी खड़गपुर से एक छात्र की खुदकुशी का मामला सामने आया है। शुक्रवार को केरल के रहने वाले निपिन एन का शव उसके हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। बताया जा रहा है कि निपिन कई दिनों से तनाव में था, जिसके कारण उसने अपनी जिंदगी खत्म कर ली। निपिन फोर्थ ईयर का छात्र था।
इससे पहले इसी संस्थान के थर्ड ईयर के एक छात्र सना शीराज ने आत्महत्या कर ली थी। आंध्र प्रदेश के रहने वाले छात्र सना शीराज का शव रेलवे ट्रेक के पीछे पड़ा हुआ मिला था। जहां एक तरफ कॉलेज प्रशासन इसे आत्महत्या बता रहा था। वहीं दूसरी तरफ शीराज के पिता ने आरोप लगाया था कि शीराज को उसके क्लासमेट प्रताड़ित करते थे जिसके कारण उसने आत्महत्या की थी।

गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों में देश के कई बड़े संस्थानों में छात्रों के हितों की अनदेखी की खबरें सामने आई हैं। कई संस्थानों के छात्र भी आरोप लगा चुके हैं कि हमें पढ़ाई के लिए वह माहौल नहीं मिल पा रहा है जिसके लिए हमने इन संस्थानों में एडमिशन लिया है।
मार्च में आईआईटी दिल्ली के एक छात्र नीतीश कुमार पुर्ती ने हॉस्टल की चौथी मंजिल से कूद कर अपनी जान दे दी थी। नीतीश कुमार पुर्ती ने 2016 में आईआईटी दिल्ली में दाखिला लिया था। इस मामले पर पुलिस ने कहा था कि नीतीश पर पढ़ाई का बहुत दवाब था जिसे वह सहन नहीं कर पाया और नीतीश ने आत्महत्या कर ली। इसी महीने एनआईटी वरंगल के अंतिम वर्ष के इंजीनियरिंग छात्र ने हॉस्टल की पांचवी मंजिल से कूद कर खुदकुशी कर ली थी। वहीं आईआईटी मद्रास के कैंपस में दो छात्राओं ने आत्महत्या की थी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com