-->

Breaking News

अटेर उपचुनाव: लाठी-डंडों के साथ दबंगों ने घेरा मतदान केंद्र, हेमंत कटारे ने भाजपा पर लगाए आरोप

भिंड| अटेर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में  सभी 288 मतदान केंद्र को संवेदनशील घोषित किया गया है| सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए है , बावजूद विवाद की स्थिति बन रही है| सराय गढ़ी केंद्र पर भी ऐसी ही स्थिति बन गई जब दबंगों ने  मतदाताओं को मतदान करने से रोका और मतदान केंद्र को घेर लिया|

अटेर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे ने भाजपा समर्थकों पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया है| सूचना मिलते ही भारी सुरक्षा बल पहुँच गया है और स्थिति को संभाला गया| सांकरी केन्द्र पर भी बूथ कैप्चरिंग की कोशिश की गई और मतदान केंद्रों पर पथराव भी किया गया है| लाठी-डंडे लेकर लोगों ने पोलिंग बूथ को घेर लिया| सूचना मिलते ही हेमंत कटारे भी मौके पर पहुँच गए हैं| इससे पहले भी शनिवार को कांग्रेस प्रत्याशाी हेमंत कटारे ने भाजपा पर निशाना साधते हुए बूध कैप्चरिंग करने की आशंका जाहिर की थी|

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com