अटेर, बांधवगढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी, कड़ी सुरक्षा
अटेर : मध्यप्रदेश की अटेर और बांधवगढ़ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है. मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.
अटेर में स्थानीय पुलिस बल के अलावा केन्द्रीय पुलिस बल की 10 कंपनियां तैनात की गई हैं, जबकि बांधवगढ़ में दो कंपनियां सुरक्षा का मोर्चा संभाल रही हैं. आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के मुताबिक अटेर में कुल 21 और बांधवगढ़ में पांच उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.
अटेर से भाजपा के उम्मीदवार अरविंद सिंह भदौरिया हैं तथा कांग्रेस के उम्मीदवार हेमंत कटारे हैं. मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष रहे सत्यदेव कटारे के निधन के कारण यहां उपचुनाव कराने पड़ रहे हैं.
बांधवगढ़ से भाजपा के उम्मीदवार शिवनारायण सिंह है और कांग्रेस ने यहां सावित्री सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है. प्रदेश सरकार के मंत्री ज्ञान सिंह के नवंबर माह में शहडोल लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित होने के कारण यहां उपचुनाव कराना पड़ रहा है.
इन विधानसभा सीटों पर भी जारी है उपचुनाव के लिए मतदान:
रजौरी गार्डन (दिल्ली), लिटीपारा (झारखंड), नंजनगुड और गुंडलपेट (कर्नाटक), धौलपुर (राजस्थान), कांथी दक्षिण (वेस्ट बंगाल), भोजरंग (हिमाचल प्रदेश) और धीमाई (असम).
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com