-->

Breaking News

गृह ग्राम पहुंचा शहीद नारायण सोनकर का पार्थिव शरीर, CM के आने की मांग पर अड़े परिजन, फिर माने

रीवा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में सोमवार को हुए नक्सली हमले में शहीद नारायण सोनकर के परिवार ने सीएम को बुलाने की मांग पर अंतिम संस्कार रोक दिया। उनका कहना है कि जब तक सीएम शिवराज सिंह चौहान नहीं आएंगे तब तक अंतिम विदाई नहीं दी जाएगी। परिवार की इस मांग पर डीआईजी सीआरपीएफ दिनेश त्रिपाठी ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे अपनी जिद पर अड़े रहे।

सांसद जनार्दन मिश्र द्वारा समझाइश देने के बाद वे अंतिम संस्कार के लिए तैयार हो गए। इसके बाद शहीद की अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में उनके अंतिम दर्शनों के लिए ग्रामीण सड़क के दोनों ओर खड़े हुए थे।

सीएम शिवराज‍सिंह चौहान ने शहीद नारायण सोनकर के परिवार को 25 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घाेषणा की। इसी के साथ उन्होंने परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और रीवा में एक फ्लैट देने की बात भी कही।

नारायण की मौत की सूचना मिलने के बाद सुनीता टूटी नहीं बल्कि उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि उनकी प्रमुख रूप से यह मांग है कि गांव के स्कूलका नाम उनके पति के नाम पर रखा जाए और उनके गांव को तहसील मुख्यालय से जोड़ा जाए। बेटे को सीआरपीएफ में ही नौकरी दी जाए जिससे वह नक्सलियों से अपने पिता की मौत का बदला ले सके।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com