भोपाल के हॉस्पिटल में जा घुसा बेकाबू टैंकर, ले ली दो की जान
भोपाल। राजधानी भोपाल में पानी से भरा हुआ टैंकर ब्रेक फेल हो जाने के कारण आदर्श हॉस्पिटल में जा घुसा। जिसमें दो व्यक्तियों की अस्पताल ले जाते वक्त ही मौत हो गई। मामला शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।घटना कल शाम की बताई जा रही है। पूरी घटना अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। हादसा बड़ा भयानक बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है की टैंकर का स्टेयरिंग फेल हो गया जिससे वह मुड़ने के बजाए तिराहे पर बने हॉस्पिटल का शटर तोड़ते हुए बेसमेंट में जा घुसा। वहीं हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी बाल-बाल बच गए। हालांकि, उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद चालक आरोपी फरार हो गया। टैंकर सोहेल वाटर सप्लाई का है।
दरअसल, राजधानी में कल शाम को रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे में स्कूटर सवार दो लोगों की जान चली गई। जिसमें पानी का एक टैंकर ढलान पर उतरते हुए बेकाबू हो गया था। हादसा स्टैयरिंग फेल होने के कारण हुआ था। आरोपी टैंकर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसने पुलिस के सामने पूछताछ में बताया कि टैंकर लंबे समय से खराब हो रहा था। उसके गियर बक्स और स्टेयरिंग में काम था। जिसकी जानकारी कई बार सुनील वाटर सप्लायर के मालिक को उसके द्वारा दी गई थी।
हर बार मालिक काम कराने के नाम पर बात को टाल देता था। कल स्टेयरिग फेल होने के बाद ट्रक के समय पर ब्रेक भी नहीं लगे थे, जिसके बाद हादसा हुआ। पुलिस इस मामले में टैंकर मालिक के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की तैयारी में है। वहीं घटना में मृत दोनों शव के पीएम मरचुरी में आज कराए जाएंगे। इस दौरान मरचुरी में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
मृतकों के रिश्तेदार और परिचित बड़ी तादाद में मरचुरी में मौजूद थे। एएसपी राजेश सिंह भदौरिया के अनुसार आरोपी चालक की गिर तारी कर ली गई है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। गौरतलब है कि इमामी गेट की तरफ से स्कूटर सवार फैज हसन और अमानउल्ला शाहजहांनाबाद थाने की तरफ आ रहे थे। 32 साल का फैज मैकेनिक था जबकिए स्कूटर चला रहे 50 साल के अमानउल्ला कैटरिंग कार्य करते हैं। कल शाम को बाबेअली ग्राउंड की तरफ से ढलान पर उतरने के दौरान टैंकर बेकाबू हो गया और दोनों को चपेट में ले लिया। दोनों स्कूटर समेत करीब 20 मीटर तक घिसटते चले गए। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com