-->

Breaking News

रिलीज से पहले 'बाहुबली 2' ने बनाए रिकॉर्ड

मुंबई: 2015 की सुपरहिट फिल्म 'बाहुबली' के 658 दिन बाद इसका दूसरा पार्ट 28 अप्रैल को रिलीज होने जा रहा है। कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? ये जानने के लिए दर्शक सिनेमाघर जा सकते हैं। फिल्म अब तक थिएटर में रिलीज नहीं हुई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रिलीज से पहले फिल्म ने 4 बड़े रिकॉर्ड्स बना लिए है।

दर्शकों को 'बाहुबली 2' देखने के लिए 2400 रुपए तक खर्च करने पड़ेंगे। अभी तक किसी भी फिल्म के इतने महंगे टिकट नहीं हुए हैं। ये दाम लग्जरी टिकटों का है। फिल्म की एडवांस बुकिंग अभी से शुरू हो गई है। दिल्ली के सिनेमाघरों में इसकी टिकटों की सबसे ज्यादा कीमत 2400 रुपए रखी गई है। बिजनेस के पहलू से देखा जाए तो मेकर्स ने टिकटों का दाम बढ़ाकर बड़ा सौदा किया है।

'बाहुबली 2' दुनियाभर में 9000 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी। यह पहला मौका है जब कोई फिल्म 9000 स्क्रीन्स पर रिलीज होने जा रही है। देशभर की 6500 और विदेशों में 2500 स्क्रीन्स पर मूवी तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में शुक्रवार को रिलीज होगी। बता दें, इससे पहले आमिर की 'पीके' 6000 और ऋतिक रोशन की 'बैंग बैंग' 5000 स्क्रीन्स पर वर्ल्डवाइड रिलीज हुई थी। गौरतलब है कि,

2015 में आई 'बाहुबली' 4500 स्क्रीन्स के साथ दर्शकों के बीच आई थी।

फिल्म ने रिलीज से पहले ही डिस्ट्रिब्यूशन और थिएटरिकल राइट्स के जरिए 500 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। फिल्म के तमिल, तेलुगु, हिंदी और दूसरे वर्जन के लिए डिस्ट्रिब्यूटर्स ने काफी बड़ी रकम चुकाई है। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सोशल मीडिया स्ट्रेटेजिस्ट रमेश बाला द्वारा दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, करन जौहर की धर्मा प्रोडक्शन इसके हिंदी वर्जन को प्रेजेंट कर रही है। इसके हिंदी वर्जन के राइट्स 120 करोड़, तमिल वर्जन के 47 करोड़, कर्नाटका राइट्स 45 करोड़ और केरला राइट्स 10 करोड़ रुपए में बेचे गए हैं। वहीं, इसके तेलुगु वर्जन के राइट्स को 130 करोड़ रुपए में बेचे गए हैं।

'बाहुबली 2' के ट्रेलर को शुरुआती 24 घंटे में ही 50 मिलियन (5 करोड़) से ज्यादा लोग देख चुके थे। फिल्म ने रजनीकांत की कबाली (5 मिलियन), आमिर की दंगल (16 मिलियन) और शाहरुख की रईस (11 मिलियन) का रिकॉर्ड तोड़ा था। बता दें, 'बाहुबली 2' के तेलुगु ट्रेलर को अब तक (खबर बनने तक) 46,802,781 व्यूज और हिंदी वर्जन को 48,098,007 यू-ट्यूब व्यूज मिल चुके हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com