जब IPS मीट में पुलिस के नाटक से नाराज हो गए CM शिवराज
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित आईपीएस सर्विस मीट के सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान उस वक्त मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और डीजीपी ऋषि कुमार शुक्ला नाराज हो गए जब पुलिसकर्मियों द्वारा मंच पर किए जा रहे नाटक लापतागंज में पुलिस रिश्वत देने की बात करती है।मुख्यमंत्री और डीजीपी इतने नाराज हो गए की उन्होंने नाटक को बीच में ही रुकवा दिया।
दरअसल, दो दिवसीय आईपीएस सर्विस मीट में पुलिसवालों द्वारा कई प्रस्तुतियां दी गई थी। इसमें सब टीवी पर प्रसारित सीरियल लापतागंज के आधार पर एक नाटक लापतागंज का मंचन पुलिसकर्मियों द्वारा किया गया। नाटक में दिखाया गया की पुलिस वाले फरियादी की एफआईआर दर्ज कराने के बदले एक रिश्वत लेने की बात कर रही है। साथ ही थाना लापतागंज में तीन पुलिस वाले नाचते-गाते और मस्ती के मूड में रहते है। नाटक में यह भी दिखाया गया था कि जब नए आईपीएस अफसर ट्रेनिंग के लिए थाने में आते हैं, तो क्या-क्या होता है।
नाटक में जैसे ही रिपोर्ट नहीं लिखने और फरियादी को थाने से भगाने का दृश्य आया तभी इस तरह के बर्ताव पर मुख्यमंत्री और डीजीपी ने आपत्ति जाहिर की।डीजीपी ने भी आईपीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन जैन के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की और नाटक को बीच में ही रोकने के निर्देश दिए ।हालांकि यह नाटक पूरी तरह से काल्पनिक और फन के लिए था।
लेकिन सीएम का मानना था की इस तरह के नाटक समाज में पुलिसकर्मियों की छवि खराब करते है, जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।
बता दे की आईपीएस सर्विस मीट 2017 में भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और इंदौर जोन में पदस्थ आईपीएस और उनकी फैमिली ने रॉकिंग डांस और ड्रामा की परफॉर्मेंस भी दीं।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com