-->

Breaking News

बूथ कैप्चरिंग पर भिण्ड कलेक्टर व्ही किरण गोपाल से हेमंत कटारे का विवाद

भिंड| अटेर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में  सभी 288 मतदान केंद्र को संवेदनशील घोषित किया गया है| सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए है , बावजूद विवाद की स्थिति बन रही है| सांकरी गांव के पोलिंग बूथ पर कब्जा कर लिया। पोलिंग बूथ पर कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे और लहार एसडीओपी अवनीश बंसल मौजूद थे। उपद्रवियों के हाथों में पत्थर, लाठी, हसिया थे। उपद्रवियों की संख्या 150 से 200 थी। सांकरी गांव का पोलिंग बूथ लगभग 20 मिनट तक उपद्रवियों के कब्जे में रहा। वहीं कलेक्टर व्ही करण गोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे बूथ कैप्चरिंग की शिकायत करने गए इस दौरान उनका कलेक्टर व्ही किरण गोपाल से विवाद हो गया| हेमंत ने पुलिस प्रशासन और सरकार पर बूथ कैप्चरिंग कराने का आरोप लगाया है| मतदान से एक दिन पहले भी शनिवार को कांग्रेस प्रत्याशाी हेमंत कटारे ने भाजपा पर निशाना साधते हुए बूध कैप्चरिंग करने की आशंका जाहिर की थी|

कांग्रेस उम्मीदवार हेमंत कटारे ने भाजपा पर बूथ कैप्चरिंग और फायरिंग का आरोप लगाया। उन्होंने इसकी कलेक्टर बी किरण गोपाल से शिकायत की। उनकी कलेक्टर से बहस भी हो गई। उन्होंने कलेक्टर से कहा कि सांकरी की लगातार शिकायत कर रहा हूं। वहां पर सीआरपीएफ फोर्स तक पिटा। भाजपा के  लोग सरेआम कह रहे थे कि हेमंत को गोली मारो। मैं उसी बूथ पर जा रहा हूं, मुझे कुछ हुआ तो कलेक्टर, एसपी, मुख्यमंत्री और अरविंद भदौरिया जिम्मेदार होंगे।
उपद्रवियों ने पोलिंग बूथ पर कब्जा करने के लिए पथराव किया। जिसमें 5 गाड़ियों के कांच टूटे हैं। पथराव में मीडिया की गाड़ियों के कांच टूटे हैं। उपद्रवियों ने मीडियाकर्मियों से भी अभद्रता की। उपद्रवियों ने सीआईएसएफ के दो जवानों के साथ भी मारपीट की और पथराव किया|

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com