-->

Breaking News

भरी महफिल में योगी सरकार के मंत्री ने दिव्यांग को अपमानित कर कहा, 'लूला-लंगड़ा' देखें Video

लखनऊ : यूपी में योगी सरकार के मंत्री सत्यदेव पचौरी ने भरी महफिल में दिव्यांग सफाई कर्मचारी को अपमानित किया है. मंत्री एक वीडियो में सफाई कर्मचारी की तरफ इशारा करते हुए कह रहे हैं कि ये ‘लूले लंगड़ों’ को संविदा पर रख रखा है.

वीडियो में सत्यदेव पचौरी दिव्यांग सफाई कर्मचारी की तरफ इशारा करते हुए कहते हैं कि ऐसा आदमी क्या सफाई कर पाएगा. सफाई कर्मचारी से जब उसकी तनख्वाह पूछी जाती है तो वो 4 हजार रुपये बताता है. 

गौरतलब है कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिव्यांगों को सम्मान दिलाने पर ज़ोर देने की बात कहते हैं, लेकिन वायरल हो रहे वीडियो में यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी दिव्यांग के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए नजर आ रहे हैं.

बता दें कि मोदी लहर में सत्यदेव पचौरी कानपुर की गोविंद नगर सीट से जीत कर विधानसभा आए हैं. योगी आदित्यनाथ की मेहरबानी से खादी और ग्रामोद्योग का मंत्रालय मिला.

ये तो ठीक है कि वो कर्मचारियों की नकेल कसने के लिए निरीक्षण के लिए पहुंचे पर शायद राजधर्म का पालन करते करते मानव धर्म की गरिमा भूल बैठे. बता दें कि योगी सरकार ने 17 अप्रैल को ही विकलांग विभाग का नाम बदलकर दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग रखा है. पर इस वीडियो के बाद लग रहा है कि बोर्ड बदलने से ज्यादा जरूरी लोगों की मानसिकता बदलना है.

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com