-->

Breaking News

मध्यप्रदेश के इन मंत्रियों ने भी छोड़ी लाल बत्ती

भोपाल। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिए गए निर्णय का पूर्ण समर्थन करते हुए वाहनों की लालबत्ती हटाने का निर्णय प्रदेश के मंत्रियों ने लिया। जिसके बाद जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र बताया कि उन्होंने मंत्री के रूप में उन्हें आवंटित वाहन और कार्यालय के अन्य वाहन का उपयोग बिना लालबत्ती के ही करने का निर्णय लिया है। इस पर तत्काल अमल भी प्रारंभ कर दिया है। पीएम मोदी के फैसले के आते ही प्रदेश के कई मंत्रियों ने शाम को अनपे वाहनों से लालबत्ती हटाने का निर्णय लिया। जिसमें मंत्री संजय पाठक, मंत्री उमाशंकर गुप्ता, मंत्री गौरीशंकर बिसेन, मंत्री दीपक जोशी, महिला एव बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनिस, नगरीय प्रशासन मंत्री माया सिंह ने भी पीएम और सीएम की पहल का स्वागत करते हुए लाल बत्ती को हटाने का निर्णय लिया है।

 उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री जी के फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज ट्वीट कर बताया कि मध्यप्रदेश में भी इस फैसले पर अमल होने की बात कही ​थी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com