-->

पॉलीथीन बैन होने के बाद नगर निगम की गुंडागर्दी दुकानदारों से की मारपीट     

भोपाल : पौलिथिन और प्लास्टिक बैग के इस्तेमाल पर मध्य प्रदेश सरकार ने पूर्णता प्रतिबंध क्या लगाया मानो नगर निगम को गुंडागर्दी करने की छूट मिल गई हो एक ऐसा ही मामला भोपाल के न्यू मार्केट स्थित रेमंड शोरूम में देखने को मिला यहां पर नगर निगम सभी दुकानो पर छापामार कार्यवाही कर रही थी न्यू मार्केट भोपाल का सबसे बड़ा व्यापारिक केंद्र है इसलिए नगर निगम के कर्मचारियों ने सर्वप्रथम पॉलिथीन छापामारी कार्यवाही की शुरुआत यहीं से करना उचित समझा भोपाल नगर निगम कर्मचारियों ने न्यू मार्केट स्थित कई दुकानों पर कार्यवाही करते हुए पॉलिथीन जप्त की कई लोगों पर जुर्माना भी लगाया गया लेकिन उनका व्यवहार कुछ इस तरह का था कि मानो वह नगर निगम के कर्मचारी नहीं बल्कि मध्य प्रदेश पुलिस के कर्मचारी है जो कानून भी स्वयं बनाते हैं और कानूनी कार्यवाही दी स्वयं अंजाम देते हैं !

                    

नगर निगम के कर्मचारी कार्यवाही के दौरान रेमंड शोरूम में पहुंचे यहां पर उन्हें कुछ पॉलिथीन बैग नजर आए जिसको लेकर शोरूम के मालिक से पूछताछ की गई पूछताछ के दौरान ही शोरूम के मालिक ने कर्मचारियों से तमीज से बात करने के लिए आग्रह किया लेकिन कर्मचारी इतने पर भी नहीं माने उन्होंने शोरूम में टंगे कोर्ट जो कि प्लास्टिक के कवर से ढांके गए थे उन्हें भी जप्त करना शुरू कर दिया इस पर शोरूम मालिक ने आपत्ति दर्ज कराई !

                       

शोरूम मालिक का कहना था कि मध्यप्रदेश शासन का नोटिफिकेशन अचानक से जारी हुआ है व्यापारियों को समय नहीं दिया गया यदि हम लोगों को समय मिल जाता तो हम इसकी वैकल्पिक व्यवस्था कर लेते हालांकि हमने अपने शोरूम से अधिक आस्था पॉलिथीन हटा दी है नगर निगम को समझाइश देनी चाहिए यदि समझा इसके बाद भी व्यापारी नहीं मानता है तो जुर्माने की कार्यवाही करनी चाहिए !  

                   

लेकिन यहां ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा था शोरूम संचालक का कहना है कि नगर निगम के कर्मचारियों को पॉलिथीन जप्त करने का अधिकार हो सकता है लेकिन वे लोग तो हमारे शोरूम के कपड़े ही जप्त करके ले जा रहे थे जब आपत्ति दर्ज कराई तो आयुक्त के पी सिंह ने मेरे कर्मचारी के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी और उसे अपने साथ नगर निगम की गाड़ी में चलने के लिए कहा गया मेरे कर्मचारी ने इसका विरोध किया तो नगर निगम के कर्मचारियों ने अभद्र व्यवहार करते हुए मेरे कर्मचारी को बाहर ले जाकर उसके साथ जमकर मारपीट की गई तथा जबरजस्ती उसे नगर निगम के गाड़ी में डाल कर ले गए जो कि नगर निगम के द्वारा निंदनीय कार्य किया गया है  नगर निगम को गुंडागर्दी करने का अधिकार किसने दे दिया !  

                   

शोरूम के अंदर घुसकर जिस तरीके से सामान के साथ छेड़छाड़ की गई है और उसके साथ-साथ कर्मचारियों के साथ खुले तौर पर मारपीट की गई है यह काम नगर निगम के कर्मचारियों के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है !
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश शासन है पूरे मध्यप्रदेश में विधि एवं विधायी विभाग ने जैव अपशिष्ट अनाश्य (नियंत्रण) अधिनियम में संशोधन का अध्यादेश का गजट नोटिफिकेशन जारी कर पूर्ण रूप से पॉलिथीन कैरीबैग पर कानूनन प्रतिबंध लगा दिया है  ! प्रतिबंध लगने के बाद नगर निगम ने कार्यवाही को अंजाम देना शुरू कर दिया है लेकिन कार्यवाही जिस अंदाज में अंजाम दी जा रही है वह कहीं ना कहीं नगर निगम को कटघरे में खड़ा करती है कार्यवाही के दौरान नगर निगम कर्मचारी एवं अधिकारियों का व्यवहार नगर निगम के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है !                        

रेमंड शोरूम के संचालक का कहना है कि वह नगर निगम के कर्मचारियों के द्वारा की गई मारपीट और अभद्र व्यवहार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे और इस पूरे मामले को महापौर आलोक शर्मा को भी अवगत कराया जाएगा नगर निगम के द्वारा की गई कर्मचारी के साथ मारपीट से पूरे न्यू मार्केट व्यापारी एकजुट हो गए हैं और सभी व्यापारियों ने इस तरह की कार्यवाही का विरोध किया है और मांग की है कि ऐसे कर्मचारियों को तुरंत कार्यवाही करते हुए नगर निगम से हटाया जाए और कार्यवाही से पहले व्यापारियों को पॉलिथीन बैग हटाने का समय दिया जाए जब तक हम वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कर पाएंगे तब तक मजबूरी में पॉलीथिन का उपयोग करना पड़ेगा !

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com