खुद को कुत्ता समझती है ये छिपकली, यूं बिताती है समय
ज्यादातर लोग कुत्तों और बिल्लियों को पालतू बनाते हैं। कुछ लोग मछलियां और खरगोश पालने का भी फैसला करते हैं। लेकिन शंघाई में रहने वाले कपल स्कॉट और उनकी वाइफ ने अर्जेंटाइन रेड टेंगू प्रजाति की छिपकली पालने का फैसला किया। ये विशालकाय छिपकली खुद को कुत्ता समझती है और मालिक के साथ ही रहना पसंद करती है।
4 जुलाई, 2012 को फ्लोरिडा में अंडे से बाहर निकलने के कुछ दिनों बाद ही स्कॉट इसे घर ले आए थे। उन्होंने इसका नाम मैक गिवर रखा है। ये कोई आम छिपकली नहीं है। मैक सोशल साइट्स पर काफी फेमस हैं। फेसबुक,इंस्टाग्राम से लेकर यूट्यूब पर भी इसके कई फॉलोवर्स हैं। लगभग 10 किलो वजनी मैक अपने मालिक के साथ ही रहना पसंद करती है। वो उनके साथ बाहर जाती है और उनके पैर के पास सोना पसंद करती है।
मैक के लिए घर के आगे एक सोफा लगा है, जिसपर घंटों बैठकर धूप सेंकता है। इसके बाद खुद ही बाथरूम जाता है और अकेले भी टहलता रहता है। स्कॉट का कहना है कि इन छिपकलियों को पालना आसान नहीं है। चूंकि ये बहुत बड़े हो जाते हैं इसलिए उनके लिए अलग से एक केज बनाना पड़ता है। साथ ही, इनकी डाइट काफी ज्यादा होती है, जिसकी वजह से उनके खाने पर भी काफी पैसे खर्च करने पड़ते हैं।
स्कॉट इससे पहले भी दो छिपकली पाल चुके हैं। लेकिन जब अमेरिका से उन्हें शंघाई शिफ्ट होना पड़ा, तो उन्हें दोनों को साथ लाने की इजाजत नहीं मिली। उन्होंने दोनों को वहीं एक परिवार को सौंप दिया था। उसके बाद इस कपल ने मैक को पाला।
मैक जिस तरह से अपने मालिक के साथ समय बिताता है, उसे देख कई लोग हैरान हैं। एक विशालकाय छिपकली को इस तरह देख सभी आश्चर्य करते हैं। सोशल साइट्स पर मैक की कई तस्वीरें मौजूद हैं, जिन्हें देख आपको भी हैरानी होगी।










No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com