सर्वे : 115 घरों में से 18 घरों में मिला डेंगू का लार्वा
एमपी ऑनलाइन न्यूज़, ग्वालियर
आनंद नगर में जिस युवक को डेंगू निकला था, मलेरिया विभाग की टीम जीआरएमसी में लिखाए गए पते के अनुसार आनंद नगर पहुंच गई। यहां मरीज के दोस्त ने बताया कि मरीज जलालपुर का निवासी है अस्पताल दिखाने आया था इसलिए हमारा पता लिखा दिया था। इसके बाद टीम ने आनंद नगर के 115 घरों का सर्वे किया। इसमें से 18 घरों में डेंगू का लार्वा मिला ,जिन्हें नष्ट करा दिया गया। जीआरएमसी के माइक्रो बायोलॉजी विभाग में शनिवार को हुई जांच में आनंद नगर निवासी देवेंद्र को डेंगू होने की पुष्टि हुई थी। मलेरिया विभाग की टीम सोमवार को आनंद नगर पहुंच गई। यहां पता चला कि देवेंद्र जलालपुर का निवासी है। इसके बाद टीम ने आनंद नगर में एंटी लार्वा एक्शन प्लान चलाया। यहां 18 घरों में कूलरों और टंकियों में डेंगू के लार्वा मिले,जिन्हें नष्ट करा दिया गया। बुधवार को टीम जलालपुर जाएगी।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com