जिला पत्रकार संघ का स्थापना दिवस 4 अगस्त को
एमपी ऑनलाइन न्यूज़ रिपोर्टर
राज पंत गुना जिला पत्रकार
संघ का 33 वां स्थापना दिवस शुक्रवार 4 अगस्त को समारोह पूर्वक मनाया जाएगा । इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के संरक्षक महावीरसिंह तोमर करेंगे। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उप संचालक जिला जनसंपर्क जगदीश प्रसाद धौलपुरिया रहेंगे। यह जानकारी देते हुए जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष कैलाश मंथन ने बताया कि जिले का एक मात्र पंजीकृत जिला पत्रकार संघ सबसे पुराना है। इसकी स्थापना 33 वर्ष पूर्व हुई थी तथा विधिवत पंजीयन 13982 दिनांक 4 अगस्त 1984 को हुआ था । इस संघ के संस्थापक तत्कालीन वरिष्ठ पत्रकारद्वय स्व.श्री ब्रजराजसिंह चौहान ने प्रथम अध्यक्ष एवं स्व.श्री सुरेंद्र कुमार लुम्बा ने महासचिव का दायित्व संभाला था। पत्रकार संघ के अध्यक्ष श्री मंथन ने जिला पत्रकार संघ के 33 वे स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सभी पत्रकारों से सहभागिता निभाने का आग्रह किया है।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com