400 अरब डॉलर पर पहुंच सकता है विदेशी मुद्रा भंडार
नई दिल्ली: देश का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर तक 400 अरब डॉलर पर पहुंच सकता है. मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट में ये बात कही गई है. रिपोर्ट में विदेशी मुद्रा भंडार के बढ़ने की वजह भी बताई गई है. कहा गया है कि पूंजी का प्रवाह बढ़ने और ऋण के कमजोर उठाव से विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ेगा.
वैश्विक वित्तीय सेवा क्षेत्र की कंपनी के अनुसार देश का विदेशी मुद्राभंडार अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर है और 2015 से यह काफी तेज रफ्तार से बढ़ रहा है.
जानकारी के मुताबिक, 4 अगस्त को देश का विदेशी मुद्रा भंडार 393 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गया. मॉर्गन स्टेनली के शोध नोट में कहा गया है कि यदि विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि की दर पिछले चार सप्ताह की तरह की रहती है तो 8 सितंबर, 2017 को यह 400 अरब डॉलर पर पहुंच जाएगा.
नोट में कहा गया है कि पिछले 12 माह में जापान को छोड़कर एशिया में विदेशी मुद्रा भंडार में सबसे अधिक वृद्धि भारत में हो रही है. मॉर्गन स्टेनली का कहना है कि विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी की प्रमुख वजह पूंजी का सतत प्रवाह और ऋण का कमजोर उठाव है.
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com