-->

Breaking News

सरकार ने बढ़ाई भीम Cashback योजना की अवधि


नई दिल्ली: सरकार ने भीम कैशबैक योजना की अवधि अगले साल मार्च तक बढ़ा दी है। इस योजना के तहत भीम एप से भुगतान स्वीकार करने वाले दुकानदारों को 1000 रुपए तक का प्रोत्साहन दिया जाता है। इलैक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के एक नोट में कहा गया है कि दुकानदारों के लिए भीम कैशबैक योजना 31 मार्च, 2018 तक परिचालन में रहेगी। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भीम एप से नकदी रहित भुगतान को प्रोत्साहन देने हेतु 14 अप्रैल को 6 महीने के लिए यह योजना पेश की थी। इस योजना के तहत दुकानदारों को पहले 20 से 50 लेन-देन पर 50 रुपए का कैशबैक मिलता है। उसके बाद 950 रुपए तक अगले प्रत्येक लेन-देन पर 2 रुपए का कैशबैक दिया जाता है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com