-->

Breaking News

जबलपुर : अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, 4 की मौत


एमपी ऑनलाइन न्यूज़, जबलपुर। 
बहन से राखी बंधवाने परिवार को लेकर नागपुर जा रहे भाइयों की कार सुबह-सुबह अनियंत्रित होकर नहर में गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद तत्काल मौके पर पहुंचे एफआरवी (डायल 100) के कर्मियों ने एक युवक को बचा लिया। पुलिस ने रेस्क्यू आॅपरेशन करते हुए 4 लोगों के शव पानी से बाहर निकालते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। हादसे की सूचना  मिलते ही थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था।  पाटन टीआई पुरूषोत्तम पांडे ने बताया कि जबलपुर कचनार सिटी निवासी बृजेंद्र उर्फ मोनू धरमपुरिया रविवार सुबह कार क्रमांक एमएच 31 ईके 9588 से अपने पिता राजेंद्र धरपुरिया 66 वर्ष, मां मीरा धरमपुरिया 63 वर्ष बुआ संगीता पति ब्रज लाल धरमपुरिया निवासी कटंगी एवं साले शंशाक दुबे निवासी बीटी तिराहा गढ़ा को साथ लेकर नागपुर में रहने वाली बहन के घर जा रहे थे। हादसे में बृजेंद्र उर्फ मोनू को छोड़कर 4 लोगों की मौत हो गई।  

मृतक के नाम इस प्रकार है-

1. मीरा धर्मपुरिया पति राजेंद्र धर्मपुरिया (63 ), कचनार सिटी

2. संगीता धर्म पुरिया पति बृजलाल धर्मपुरिया (59), तालाब मार्ग कटंगी

3. राजेंद्र धर्मपुरीया पिता बृजलाल धर्मपुरिया, कचनार सिटी

4. शशांक दुबे पिता संतोष दुबे, बीटी तिराहा गढा (कार चालक)

इनकी बची हादसे में जान

1. बृजेंद्र सिंह पिता राजेंद्र सिंह धर्म पुरिया निवासी कचनार सिटी

अचानक बदला रूट
बताया जाता है कि पहले धरमपुरिया परिवार के लोग बरगी से लखनादौन होते हुए नागपुर जाने वाले थे,लेकिन  अचानक  रूट प्लान बदलते हुए  वह पाटन शहपुरा से होते हुए नरसिंहपुर पहुंचकर एक्सप्रेस हाईवे से नागपुर जाने का निर्णय लिया और पाटन में यह हादसा हो गया।

बारिश के गड्ढे ने ली जान
बारिश के चलते सड़कों पर पानी भरा हुआ था। बताया जाता है कि  कार शंशाक दुबे चला रहा था,तभी नहर के पुल के समीप कार गड्ढे में गिरी और तेज रफ्तार होने के कारण उछलकर नहर में पलट कर गिर गई।  

ग्रामीणों ने की मदद 
मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने कार के अंदर फंसी 4 लाशों को बाहर निकालते हुए डस्टर कार को बाहर निकाला लिया। रेस्क्यू आॅपरेशन में पुलिस के साथ ग्रामीणों ने भी मदद की। 

ट्रैक्टर में रखकर अस्पताल भेजे शव
हादसे के बाद वाहन न मिलने पर चारों शव ट्रैक्टर में रखकर पाटन अस्पताल भेजे गए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही शहर से मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। वहीं क्षेत्र में क्रेन न होने से जेसीबी मशीन के ब्रेकिट में बांधकर नहर में पड़ी कार को निकाला गया। 

डस्टर कार दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही एफआरवी तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस कर्मियों ने तत्परता से एक युवक को बचा लिया, लेकिन पानी में दम घुटने से 4 लोगों की मौत हो गई। रेस्क्यू कर सभी शव पानी से बाहर निकाल लिए गए हैं।  
संजय साहू, एएसपी ग्रामीण 

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com