-->

Breaking News

बदले की भावना से कार्य कर रही सरकार : श्रीनिवास तिवारी


एमपी ऑनलाइन न्यूज़ रीवा : 
प्रदेश की भाजपा सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही तथा कांग्रेसजनों को प्रताड़ित किया जा रहा है। देश एवं प्रदेश में इस समय राजनैतिक आतंकवाद पनपाया जा रहा है। इसके लिए जरूरी है कि कांग्रेसजन संगठित होकर काम करें और सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंके। शनिवार को अमहिया स्थित निज आवास में पार्टी के पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी ने यह बात कही।
कार्यक्रम के दौरान गुढ़ विधायक सुन्दरलाल तिवारी ने बताया कि 17 सितम्बर को किसान स्वाभिमान पर्व मनाया जाएगा और यह पर्व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीतिवारी के 92 जन्मदिन के अवसर पर आयोजित होगा। जिसमें भाजपा सरकार की कमियों और किसानों की समस्याओं को लेकर पार्टी के लोग आवाज उठाएंगे। विधायक श्रीतिवारी ने कहा कि पार्टी युवा वर्ग को एकजुट करेगी और मतदान केन्द्र स्तर पर युवाओं की टोली बनाने का काम प्राथमिकता के साथ किया जाएगा। जिससे कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति तथा भाजपा की कमियों को आम जनमानस के बीच पहुंचाया जा सके। बैठक में कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष चन्द्रमणि शुक्ला, गोविंददास तिवारी, सत्यनारायण तिवारी, शहर अध्यक्ष अब्दुल शहीद मिस्त्री, अजय मिश्रा बाबा, सरदार प्रहलाद सिंह, इंजी. राजेन्द्र शर्मा, बृजभूषण शुक्ला, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मंजूलता तिवारी, त्रियुगीनारायण शुक्ला, कौशलेष द्विवेदी सहित काफी संख्या में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, पार्षद एवं सदस्यगण मौजूद रहे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com