-->

Breaking News

9 अगस्त से एक दिन छोड़कर मिलेगा पानी


एमपी ऑनलाइन न्यूज़, ग्वालियर। नगर निगम प्रशासन ने 9 अगस्त से एक दिन छोड़कर पानी देने का निर्णय कर लिया है। ऐसा करने के साथ ही निगम प्रशासन कोर्ट में शपथ पत्र के जरिए तिघरा बांध के हालात और शहर पर संभावित गंभीर पेयजल संकट की स्थिति को रखेगा। मानसून की बेरुखी कायम रहने पर निगम प्रशासन दो दिन छोड़कर भी पानी देने पर विचार कर सकता है।

निगम प्रशासन ने यह निर्णय मानसून की बेरुखी और शहर के लिए मौजूदा स्थिति में उपलब्ध एक मात्र जल स्त्रोत तिघरा के तेजी से गिरते जल स्तर के मद्देनजर लिया है। निगम प्रशासन यह मानकर चल रहा है कि मानसून की शेष बची अवधि में इस बांध का भरा जाना अब संभव नहीं है। निगम प्रशासन जल संकट की मौजूदा स्थितियों को भांपकर 31 जुलाई को हाईकोर्ट में एक आवेदन पहले ही लगा चुका है। इस आवेदन में निगम ने एक दिन छोड़कर पानी दिए जाने की अनुमति मांगी थी। निगम के इस आवेदन पर फिलहाल कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी है। शुक्रवार को इस मामले में अधीक्षण यंत्री आरएलएस मौर्य खुद कोर्ट में जल्द सुनवाई की मांग रखने गए थे,लेकिन सुनवाई की तिथि अभी निर्धारित नहीं हुई है। हाईकोर्ट में आवेदन देने के बाद वहां से कोई निर्देश मिलने से पहले निगम ने यह निर्णय जल संकट की बन रही गंभीर स्थिति के मद्देनजर लिया है। 

अधिकारियों के अनुसार यदि अपर ककैटो,ककैटो व पेहसारी बांध से पानी तिघरा बांध तक लाए जाने की प्रक्रिया शुरू भी की तो वहां व्यवस्थाएं बनाने और तिघरा तक पानी लाने में दो महीने का समय लग जाएगा। 

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com