-->

Breaking News

नए आरटीओ कार्यालय में परिवहन अधिकारी से मिलना होगा मुश्किल


एमपी ऑनलाइन न्यूज़, जबलपुर
सिविल लाइन में चल रहा आरटीओ कार्यालय 16 अगस्त से करमेता के नए भवन में शिफ्ट हो जाएगा। नए भवन के प्रथम तल में आरटीओ का चेंबर सबसे पीछे तैयार किया गया है। इसके चलते आवेदकों को न सिर्फ परिवहन अधिकारी को ढूंढना मुश्किल होगा बल्कि सीढ़ियों से चढ़कर जाना होगा। 

कार्यालय की गतिविधियों का आसानी से नहीं चलेगा पता
बताया जाता है कि आरटीओ कार्यालय के नए भवन का पूरा डिजाइन ग्वालियर में बनाया गया है और इसी आधार पर कार्यालय का सेटअप तैयार हुआ  है। ग्राउंड फ्लोर में अलग-अलग काउंटर तैयार किए गए हैं। इनमेंं ड्राइविंग लायसेंस, परमिट,फिटनेस, टैक्स, वाहन ट्रांसफर से संबंधित कार्य किए जाएंगे। वहीं डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर व आरटीओ को प्रथम तल पर बैठने का स्थान निर्धारित किया गया है। नए सेटअप की सबसे बड़ी खामी यह है कि कार्यालय के अंदर किस तरह की गतिविधि चल रही है इस बात से आरटीओ तब तक अंजान रहेंगे जब तक वे ऊपर से उतरकर नीचे नहीं आ जाते हैं। कार्यालय के कर्मचारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कप्तान को हमेशा फ्रंट में होना चाहिए ताकि कार्यालय के अंदर चल रही गतिविधियों की पूरी जानकारी उन्हें समय-समय पर मिलती रहे और आवेदकों एवं कर्मचारियों के अंदर अनुशासन बना रहे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com