-->

Breaking News

प्रभात झा ने महिला मोर्चा की बहनों से बंधाई राखी


एमपी ऑनलाइन न्यूज़, शिवपुरी। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा भाजपा कार्यालय पर आयोजित रक्षा बंधन के कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने आदिवासी व महिला मोर्चा की बहनों से राखी बंधाई। इस अवसर पर श्री झा ने कहा कि प्रेम बहुत बड़ी पूंजी है, भाजपा कार्यकर्ताओं को छोटे से छोटे कार्यकर्ता से मिलकर उससे अच्छे संबंध बनाना चाहिए और संगठन का विस्तार करना चाहिए। क्योंकि छोटे-बड़े कार्यकर्ता एक दूसरे के पूरक होते हैं। हम सब मिलकर ही आगे मिशन को फतेह करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यालय को मंदिर के समान मानना चाहिए, क्योंकि यहां से ही हम अग्रिम पंक्ति में पहुंचते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी, पूर्व विधायक देवेंद्र जैन, ओमप्रकाश खटीक, माखन लाल राठौर, वीरेंद्र रघुवंशी, नगर मंडल अध्यक्ष भानू दुबे, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com