-->

Breaking News

दो सड़क हादसों में तीन की मौत, एक घायल


अनियंत्रित ट्रैक्टरों ने मारी बाइकों को टक्कर
एमपी ऑनलाइन न्यूज़ , डबरा
अलग-अलग दो सड़क हादसों में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को उपचार हेतु ग्वालियर रैफर किया गया है। दोनों ही मामलों में अनियंत्रित ट्रैक्टर चालकों ने बाइक सवारों को टक्कर मारी है। पुलिस ने प्रकरण कायम कर मामले जांच में ले लिए हैं। वहीं एक हादसे के आरोपी ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग निकला। 

पहला हादसा भितरवार रोड स्थित जतर्थी पुलिया के पास घटित हुई, जिसमें राखी के लिए अपनी बहनों को लेने बाइक पर सवार होकर जा रहे दो दोस्तों को सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, टक्कर लगते ही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु ग्वालियर रैफर किया गया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार दियाल निवासी पुष्पेंद्र रावत अपने दोस्त धर्मेंद्र शाक्य के साथ रविवार की दोपहर अपनी बहनों को लेने के लिए बाइक से घर से निकले थे। पुष्पेंद्र को मस्तूरा एवं धर्मेंद्र को रोड़ जाना था, दोनों जब भितरवार रोड पर जतर्थी की पुलिया के पास से गुजर रहे थे, तभी सामने से तेज गति में आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक मे जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर लगने से बाइक काफी दूर तक जमीन पर घिसटती हुई चली गई, इस दुर्घटना में धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुष्पेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जैसे ही राहगीरो ने घटना को देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को भितरवार सिविल अस्पताल पहुंचाया, यहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे ग्वालियर रैफर कर दिया।

रेत से भरे ट्रैक्टर ने ली भाई-बहन की जान 
वहीं दूसरा हादसा देहात थाना क्षेत्र के लोहगढ़ की पहाड़िया के पास घटित हुआ, जिसमें रेत से भरी अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार भाई-बहन की जान ले ली। जानकारी के मुताबिक डबरा से पांच किलो मीटर दूर लोहगढ़ की पहाड़िया पर भैंसनारी से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली रात 11 बजे के लगभग रेत भरकर उसे बेचने के लिए ग्वालियर जा रहा था, कि इस तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइड से चल रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार वीरेंद्र रावत व उसकी बहन शिया रावत की मौके पर ही मौत हो गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु डबरा सिविल अस्पताल पहुंचाया, वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी वाहन चालक की शिनाख्त करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। ेबताया गया है कि दोनों भाई-बहन मसूदपुर से राखी मनाने के लिए अपने घर डबरा आ रहे थे, रास्ते में ही हादसे के दौरान उनकी मौत हो गई।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com