-->

Breaking News

राष्ट्रगान का नया वर्जन देखा क्या आपने


मुंबईः हमारे राष्ट्रगान को हमने कई रूपों में, कई आवाजों में, कई कलाकारों के जरिये सुना है। मगर इस बार का नयापन काफी खास है। इसके पीछे हैं महानायक अमिताभ बच्चन। 15 अगस्त को पूरा देश स्वतंत्रतता दिवस माना रहा होगा और इस खास दिन के लिए सरकार ने राष्ट्रगान का एक नया वीडियो रिलीज किया है।

इस वीडियो में साइन लैंग्वेज में राष्ट्रगान गाया गया है जिसमें अमिताभ बच्चन के साथ दिव्यांग बच्चे नजर आ रहे हैं। इस वीडियो की पृष्ठभूमि में दिल्ली का लाल किला दिखाया गया है।

साइन भाषा में इस वीडियो को बनाने के पीछे सरकार का यही मकसद है कि दिव्यांग बच्चे भी साइन के द्वारा राष्ट्रगान को समझ पाएं।

इसका संगीत बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार स्व. आदेश श्रीवास्तव ने दिया है जिनकी मृत्यु से पहले ही संगीत तैयार कर दिया गया था। इस 3 मिनट 35 सेकंड के वीडियो का निर्देशन फिल्मकार गोविंद निहालानी ने किया है। वहीं इसका कॉन्सेप्ट वी केयर फिल्म फेस्टीवल के संस्थापक और निर्देशकर सतीश कपूर ने किया था। इस वीडियो को मानव संसाधन मंत्रालय ने रिलीज किया है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com