-->

Breaking News

भगवान बलराम जयंती के अवसर पर जिले के पिपरिया विधानसभा में आएगें CM शिवराज

एमपी ऑनलाइन न्यूज़, होशंगाबाद। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जिले की पिपरिया विधानसभा में रविवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे भगवान बलराम जयंती के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह चैधरी एवं समाज के सभी वरिष्ठ नागरिकों के विशेष आग्रह पर सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री हरिशंकर जायसवाल ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सुबह साढे ग्यारह बजे पिपरिया गल्ला मण्डी में भगवान बलराम जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री से नरसिंहपुर जिले की गाडरवाडा तहसील एवं होशंगाबाद जिले की बनखेड़ी तहसील के कृषको को दुधी नदी पर बांध बनाने हेतु चर्चा की जाएगी। इस बांध के बनने से दोनों विधानसभा क्षेत्र के हजारों कृषकों को खेती के लिए पर्याप्त पानी मिल सकेगा। अभी तक इन दोनों क्षेत्र के किसान बिजली आधारित खेती करते है जिससे लागत ज्यादा आती है। वहीं बांध निर्माण पूरा होने से कम लागत की खेती होगी जिससे किसानों को आमदनी का फायदा होगा। 

जायसवाल ने बताया कि कार्यक्रम में म.प्र. विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. सीतासरन शर्मा, सांसद रावउदय प्रताप सिंह, सिवनी मालवा विधायक श्री सरताज सिंह, सोहागपुर विधायक श्री विजयपाल सिंह, पिपरिया विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी, खनिज विकास निगम अध्यक्ष श्री शिव चैबे, वेयर हाउस कार्पोरेशन अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह, पूर्व मंत्री श्री मधुकर हर्णे, सलकनपुर ट्रस्ट अध्यक्ष श्री महेश उपाध्याय, प्रदेश प्रवक्ता राजो मालवीय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री संतोष पारिक, श्री संपत मूंदड़ा, श्री विश्वनाथ सिंघल, श्री पीयूष शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री कुशल पटेल, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष श्री संतोष पाटिल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमति ललिता पुर्विया, नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजीव जायसवाल, जनपद अध्यक्ष श्रीमति अर्चना साहू, मण्डी अध्यक्ष श्री दिनेश पटेल, जिला कोषाध्यक्ष श्री मनोहर बडानी मण्डल अध्यक्ष श्री गोपालदास दूदानी, श्री पुरूषोत्तम रघुवंशी, श्री हेमराज मुख्त्यार, श्री कमल धूत सहित जिले के जिला पदाधिकारी, एवं वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। 

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com