कांग्रेस विधायक नीलेश अवस्थी के अनशनस्थल पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष बोले...
एमपी ऑनलाइन न्यूज़, जबलपुर।
किसानों की पेमेंंट हेतु अनशन कर रहे कांग्रेस विधायक नीलेश अवस्थी का धरना आज भरी बरसात में भी जारी है। इसके पहले कल शाम को सिविक सेंटर स्थित धरना स्थल पर पहुंचे विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह राहुल ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोपों की बौछार करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आड़े हाथों ले लिया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा मुख्यमंत्री इस समय हताशा के दौर से गुजर रहे हैं और अब वे दिल की बात शुरु कर एक नयी नौटंकी करने वाले हैं। आज किसान के लिए जब कुछ करने की जरुरत है तो इस सरकार के पास ऐसी कोई नीति ही नहीं है जिसमें अन्नदाता का भला हो। विधायक का धरना आज सुबह से हो रही बरसात में भी जारी रहा जिसके चलते सिविक सेंटर पार्क में मच्छर और गंंदगी से जूझते हुए मंच पर कांग्रेसी आसीन है।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com