-->

Breaking News

कॉलेजों के गर्ल्स हॉस्टलों पर रहेगा पुलिस का ‘पहरा’


हॉस्टलों की सुरक्षा के लिए डीजीपी को भेजा पत्र
एमपी ऑनलाइन न्यूज़, ग्वालियर
प्रदेश के जिन भी सरकारी महाविद्यालयों में गर्ल्स हॉस्टल की सुविधा हैं,वहां पर रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा और चाक चौबंद होगी। उच्च शिक्षा विभाग ने फैसला लिया है कि छात्राओं की सुरक्षा के लिए हॉस्टलों पर पुलिस की निगरानी होनी चाहिए। इसके तहत आयुक्त उच्च शिक्षा ने पुलिस महानिदेशक को चिठ्ठी भेजी है। जिसमें अनुरोध किया है कि कॉलेजों के गर्ल्स हॉस्टलों के लिए पुलिस व्यवस्था करने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित करें। जिससे संबंधित जिलों में हॉस्टलों की निगरानी पुलिस बल द्वारा की जा सके। 

जानकारी के मुताबिक प्रदेश भर में कुल 44 ऐसे सरकारी कॉलेज हैं,जिनमें गर्ल्स हॉस्टल संचालित हो रहे हैं। नया सत्र 20017-18 के एडमीशन हो चुके हैं,इसी के साथ गर्ल्स हॉस्टलों में भी छात्राओं ने प्रवेश ले लिया है। तमाम अभिभावकों की ओर से ऐसी शिकायतें सीएम तक भेजी गर्इं कि सुरक्षा व्यवस्था  बेहतर नहीं होने से वे अपनी बच्चियों को हॉस्टल में दाखिला नहीं कराते। सीएम ने इस मसले पर उच्च शिक्षा विभाग के अफसरों को निर्देशित करते हुए पुलिस का सहयोग लेने की बात कहीं थी।  इसके मद्देनजर उच्च शिक्षा विभाग ने गर्ल्स हॉस्टलों की निगरानी के लिए पुलिस की व्यवस्था करने डीजीपी को पत्र भेजा है। इसके साथ हर जिले के उन कॉलेजों की सूची भी संलग्न की गई है,जहां पर गर्ल्स हॉस्टल संचालित हैं। 

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com